फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The person had consumed poisonous substance in the lockup, his condition is improving

Muzaffarnagar News: हवालात में व्यक्ति ने खाया था जहरीला पदार्थ, हालत में सुधार

Tue, 25 Feb 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The person had consumed poisonous substance in the lockup, his condition is improving
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंसूरपुर। रविवार को मंसूरपुर थाने की हवालात में जहर खाने वाले व्यक्ति की हालत में सुधार है, उसका बेगराजपुर मेडिकल में इलाज चल रहा है।
रविवार को नोना निवासी वारंटी 55 वर्षीय रामकिशोर ने हवालात में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे आनन-फानन में बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। वहां उसे उपचार दिया जा रहा है।

रामकिशोर के पुत्र कपिल ने बताया कि पुलिस का कहना है कि कई साल पुराने झगड़े के मामले में उसके परिवार के छह लोगों के वारंट आए हैं, उसके पिता को यह जानकारी नही थी। वह थाने में जानकारी करने गए थे। तब पुलिस ने उसके पिता को पकड़ कर हवालात में बैठा दिया था। परिवार के पांच लोग पुराने मामले में अपनी जमानत कराने की तैयारी कर रहे हैं। कपिल ने बताया कि वह अपने पिता से मिलने गया था। अब उनकी हालत में सुधार है। थाना पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में सभी तथ्यों पर जांच पड़ताल चल रही है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मामले में कई बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है। हवालात में वारंटी के बंद होने के दौरान उसके परिजन भी मिलने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed