फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The people of the colony surrounded the Housing Development Council JE.

Muzaffarnagar News: कॉलोनी के लोगों ने आवास विकास परिषद जेई का किया घेराव

Fri, 07 Nov 2025 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The people of the colony surrounded the Housing Development Council JE.
खतौली। आवास विकास कॉलोनी में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कॉलोनी में पहुंचे आवास विकास परिषद के जेई सुनील कुमार का नागरिकों ने घेराव किया। कॉलोनी में समस्याओं का समाधान न होने पर परिषद के अधिकारियों के खिलाफ तहसील में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आवास विकास कॉलोनी में परिषद के जेई सुनील कुमार पहुंचे। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने उनका घेराव कर कॉलोनी में सुविधाएं नहीं मिलने की बात कही। लोगों का कहना था कि आईजीएल कंपनी ने कॉलोनी में खोदे गए गड्ढों को नहीं भरवाया है।
विज्ञापन

खोदे गए रास्ते और गड्ढे भरने के लिए आईजीएल कंपनी ने आवास विकास परिषद में 21 लाख रुपये जमा कराए थे। जब वह गड्ढे नहीं भर रहे हैं तो परिषद के अधिकारियों को उनके जमा पैसे से कार्य कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नाला निर्माण होने के बाद भी कॉलोनी की छोटी नालियों को नाले से नहीं जोड़ा गया है, जिस कारण नालियों में पानी रुका है। वहीं दुर्गंध फैल रही है। पार्कों का निर्माण व सुंदरीकरण भी नहीं कराया गया है।
अशोक विहार समिति के अध्यक्ष सुदीश पुंडीर ने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए आवास विकास परिषद के अधिकारियों एई संदीप कुमार, एक्सईएन एसपी सिंह, एसई राजीव अग्रवाल से संपर्क किया था, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई है।
कॉलोनी के लोगों ने समस्याओं का समाधान न होने पर परिषद अधिकारियों के खिलाफ तहसील में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। घेराव करने वालों में सुदीश पुंडीर, सतेंद्र कुमार, डॉ. अनिल, धन सिंह, संजय चौहान, सोनू वर्मा, शैलेंद्र कुमार, राहुल कुमार और शुभम शामिल थे।
जेई सुनील कुमार का कहना है कि कॉलोनी के लोगों की समस्याओं के बारे में वह आवास विकास परिषद के उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। समस्याओं का समाधान का प्रयास किया जाएगा।
--
पालिका को हैंडओवर नहीं की गई कॉलोनी
नगर पालिका के सीमा विस्तार से पहले कॉलोनी खतौली ग्रामीण भूड़ पंचायत क्षेत्र में आती थी। सीमा विस्तार के बाद अशोक विहार आवास विकास कॉलोनी को नगर पालिका में शामिल किया गया था। लोगों का कहना है कि कॉलोनी को परिषद ने नगर पालिका के हैंडओवर नहीं किया है। कॉलोनी में न तो ग्राम पंचायत और न ही नगर पालिका से कोई सुविधा नहीं मिल रही है।

------------------------------------
एसआईआर का करेंगे विरोध
आवास विकास कॉलोनी के नागरिकों का कहना है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और उनको मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलीं तो वह एसआईआर का खुलकर विरोध करेंगे। प्रपत्र भरने के लिए आने वाले बीएलओ को कॉलोनी में नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed