फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The people of Rishi Dayanand should follow the principles

ऋषि दयानंद के सिद्धांतो का भारत बनाए

Wed, 25 Mar 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
The people of Rishi Dayanand should follow the principles
ऋषि दयानंद के सिद्धांतों को देशवासी अपनाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर आर्य समाज का स्थापना दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में आर्य समाज की अहम भूमिका है। ऋषि दयानंद के सिद्धांतों को आर्य समाज नहीं भूले।

सरकुलर रोड स्थित संतोष विहार में वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर आर्य समाज का 146 वां स्थापना दिवस मनाया गया। वेद मंत्रों से यज्ञ में प्राणिमात्र के जीवन की रक्षा को आहुतियां दी गई। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति गौरवशाली है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर महर्षि दयानंद ने 1875 में मुंबई में आर्य समाज की स्थापना की थी। राष्ट्र ऋषिवर का सदैव ऋणी हैं, जिन्होंने वेदों की अलख जगाई। ऋषियों की वाणी, ज्ञान और संस्कृति को घर-घर पहुंचाया। बेटियों को वेद शिक्षा, यज्ञ का अधिकार दिलाया। संस्कृत, हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को गुरुकुलों की परंपरा प्रारंभ की। बिजनौर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञ दत्त आर्य ने कहा कि आर्य समाज की प्रेरणा से आजादी आंदोलन में लाखों युवाओं ने संघर्ष, त्याग और बलिदान किया था। अन्याय, अथर्व , लक्ष्य देव, देवांश जांगिड़, सिद्धांत मनोहर ने ईश्वर भक्ति, ऋषि महिमा के भजन सुनाए। संचालन आदित्य देव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed