फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The patient was given a bill of five lakhs

अस्पताल ने मरीज को थमाया पांच लाख का बिल

Wed, 26 May 2021 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
The patient was given a bill of five lakhs
अस्पताल ने मरीज को थमाया पांच लाख का बिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शासन के आदेश और प्रशासन द्वारा कोविड हॉस्पिटल में रेट लिस्ट चस्पा करने के बाद भी हॉस्पिटल मान नहीं रहे हैं। एक अस्पताल में एक मरीज को 20 दिन का बिल पांच लाख दिए जाने के बाद मामले ने इतना तूल पकड़ा कि एडीएम प्रशासन को मौके पर जाकर मामले को निपटाना पड़ा।

नई मंडी निवासी अंजू गर्ग कोरोना संक्रमण के चलते एक हॉस्पिटल में भर्ती थी। नौ दिन तक वह आईसीयू में रहीं। 16 दिन से ऑक्सीजन पर थीं। अंजू गर्ग के परिजनों ने हॉस्पिटल में दो लाख 90 हजार जमा किए थे। अब हॉस्पिटल ने दो लाख दस हजार का बिल और थमा दिया। परिजनों ने इसे सरकारी रेट के खिलाफ बताया। हॉस्पिटल में लगाई गई सूची के हिसाब से भुगतान की बात कही। मामला इतना बढ़ा कि एडीएम प्रशासन अमित सिंह के पास पहुंच गया। एडीएम हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल का पर्चा देखने के बाद परिजनों से 50 हजार रुपये दिलाकर फैसला करा दिया गया। हॉस्पिटल को कुल तीन लाख 40 हजार देने पड़े। एडीएम ने बताया कि बैड का किराया प्रशासन के रेट के हिसाब से ही लिया गया है। दवा महंगी थी।ं मामले का निस्तारण हो गया है। प्रशासन ने जब से कोविड हॉस्पिटल में रेट लिस्ट चस्पा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed