फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The past of Maharana Pratap's saga is priceless: Chandramohan

महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा का अतीत अनमोल: चंद्रमोहन

Fri, 03 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The past of Maharana Pratap's saga is priceless: Chandramohan
बिरालसी में महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में मौजूद अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने कहा महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा का अतीत देश की अनमोल धरोहर है। उनकी वीरता, पराक्रम और आदर्शों को भूलाया नहीं जा सकता। वीर शिरोमणि की देश भक्ति, वीरता, त्याग और समर्पण नव पीढ़ी के लिए आदर्श है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बिरालसी के एक बैंक्वट हॉल में आयोजित महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ. चंद्रमोहन ने वीर शिरोमणि की आन-बान और शान के अनेक संस्मरण सुनाए। कहा सूबे के सीएम योगी आदित्य नाथ महाराणा प्रताप के पदचिह्नों पर चलकर राम राज्य की नींव डालने का कार्य कर रहे हैं। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा पूरे भारत की तमाम जातियों की एकजुटता के लिए पूरे राष्ट्र में समन्वय और सामंजस्य के सूत्र में बांधने का कार्य किया। उनकी राष्ट्र भक्ति को कदापि नहीं भूलाया जा सकता। देश के युवाओं में आज उनके जैसे वीरत्व और शौर्य की जरूरत हैं। राष्ट्र के मान और मर्यादा के लिए उन्होंने सब कुछ न्योछावर किया।
विज्ञापन

कई वक्ताओं ने वीर शिरोमणि के अतीत को देश के लिए अमूल्य धरोहर बताया। दूधली के रामपाल सिंह की अध्यक्षता और ओमबीर आर्य के संचालन में संयोजक ब्लॉक अध्यक्ष अक्षय पुंडीर, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंद्र सोम, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित रावल, पूर्व चेयरमैन सोमपाल सिंह, मोहन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा मच्छंदर सिंह पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य तुषार चौहान, प्रधान रोनी हरजीपुर विनोद पुंडीर, मनोज राजपूत, राहुल चौहान, रामनाथ सिंह कुरालसी, मोनी राणा मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed