फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The opposition insulted the mother power of the country: Somendra Tomar

देश की मातृ शक्ति को विपक्ष ने किया अपमानित : सोमेंद्र तोमर

Sun, 26 Apr 2026 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The opposition insulted the mother power of the country: Somendra Tomar
मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि संसद में विपक्षी दल कांग्रेस, डीएमके और टीएमसी आदि संगठनों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने दिया। विपक्षी दलों ने बिल का विरोध कर मातृ शक्ति का अपमान किया है। इसे वह कभी नहीं भूलेंगी। विपक्षी दल नहीं चाहते कि देश की महिलाओं को उनके अधिकार मिलें। महिलाएं राजनीतिक रूप से सबल हों।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी बारात घर में आयोजित प्रेस वार्ता में जनपद के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023 में संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश किया था। परिसीमन को लेकर संसद में 16-17 अप्रैल को बहस हुई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने सदन के सदस्यों से अंतरात्मा की आवाज को पहचान कर बिल का समर्थन करने की बात कही थी। उनकी मंशा थी कि महिलाओं को उनके अधिकार मिले। लेकिन विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री की मंशा पूरी नहीं होने दी और देश की महिलाओं को एक प्रकार से अपमानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने महिलाओं के अधिकार छीनने का काम किया है। सदन में बिल गिरने पर विपक्षी सांसदों ने संसद में मेज थप-थपाकर उत्सव की तरह जश्न मनाया। इस बिल के माध्यम से राज्यों में परिसीमन कराकर सीट बढ़ानी थी। अब विपक्षी दलों को महिलाओं के आक्रोश का दंश झेलना पड़ेगा।

सदन में बिल पास न होने पर महिलाएं देश भर में आक्रोश रैली निकाल रही है। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.सुधीर सैनी, गीता जैन, ममता अग्रवाल, श्वेता कौशिक शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed