फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The mutilated body found in the Chapar forest

छपरा के जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

Fri, 12 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
The mutilated body found in the Chapar forest
छपार के जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव छपरा के जंगल में रजबहे के पास स्थित खेत से शुक्रवार को अधेड़ का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शनाख्त नहीं पाने के चलते शव मोर्चरी भेज दिया गया।

गांव छपरा के प्रधान शहजाद ने शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना देकर बताया कि रजबहे के पास गांव के ही सलीम के खेत में करीब 50 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा हुआ है, जिससे बुरी तरह से दुर्गंध आ रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव के पास स्थित एक थैले में नमकीन का पैकेट, मूंग की दाल बरामद हुई और उसके कुर्ते की जेब से 140 रुपये भी मिले हैं। छपार इंस्पेक्टर पवन शर्मा ने बताया कि अधेड़ सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए है। शव करीब तीन दिन पुराना है, जो बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका है। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed