{"_id":"5dc30ad88ebc3e5b167b3462","slug":"the-municipality-campaigned-for-pollution-prevention-khatauli-news-mrt452275260","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने प्रदूषण की रोकथाम को अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने प्रदूषण की रोकथाम को अभियान चलाया
विज्ञापन
खतौली। नगर पालिका परिषद की ओर से प्रदूषण की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान कई दुकानदारों से हजारों का जुर्माना भी वसूल किया गया।
पालिका ईओ जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार टीम प्रतिदिन सुबह दस बजे से नगर में निरंतर भ्रमण कर देखेंगी कि नगर में जिन सड़कों के किनारे भवनों के स्वामियों का खुले में निर्माण सामग्री रेत, बालू, रोड़ी आदि अथवा भवनों का पुराना मलबा पड़ा है, वह हरे रंग के कपड़ों से ढक कर रखेंगे। जो दुकानदार सड़कों के किनारे खुले में निर्माण सामग्री आदि की बिक्री का कार्य कर रहे हैं तथा जिन व्यक्तियों के द्वारा कूड़ा जलाने का कार्य किया जा रहा है, तो उनके विरुद्ध एनजीटी के आदेशों के अंतर्गत नियमानुसार चालान/अर्थदंड की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे तथा प्रतिदिन की कार्रवाई से अधिकारियों को अवगत कराएंगे।
बुधवार को बुढ़ाना रोड पर अभियान के दौरान आठ दुकानदारों का चालान काटा गया, जिनसे चालान का हजारों रुपये का वसूला गया है। टीम में ईओ जयप्रकाश यादव के अलावा, अवर अभियंत जल अशोक कुमार, अवर अभियंता सिविल सुरेंद्र पाल सिंह, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक नेपाल सिंह, राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार, स्वास्थ्य लिपिक राहुल कुमार, टीसी कपिल कुमार, निर्माण लिपिक संदीप अग्रवाल व अजीत कुमार शामिल रहे।