फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The movement will go on till the return of law and cases on MSP

एमएसपी पर कानून व मुकदमे वापसी तक चलेगा आंदोलन

Thu, 25 Nov 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The movement will go on till the return of law and cases on MSP
पुरकाजी के गांव भूराहेड़ी में किसानों से वार्ता करते संयुक्त किसान मोर्चा नेता जगतार सिंह बाजवा - फोटो : MUZAFFARNAGAR
एमएसपी पर कानून व मुकदमे वापसी तक चलेगा आंदोलन
विज्ञापन

पुरकाजी। जब तक एमएसपी पर कानून नहीं बनेगा और किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस नहीं लिए जाते, तब तक आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा। गाजीपुर बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता सरदार जगतार सिंह बाजवा ने यह बयान दिए।

बुधवार को कस्बे में भाकियू के भूराहेड़ी मंडल अध्यक्ष नवीन राठी के आवास पर पहुंचे सरदार जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यदि एक साल पहले ही कानून वापस ले लेते, तो आंदोलन में 750 किसानों की शहादत न होती और वे आज अपने परिवार में होते। देश भर के किसान आंदोलन में सर्दी, गर्मी, बरसात और कोरोना जैसी महामारी में भी घर-परिवार छोड़कर आंदोलन में डटे रहे। इस दौरान नवीन राठी ने बताया कि आगामी 26 नवंबर को किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने पर गाजीपुर समेत सभी बॉर्डर पर बड़ी पंचायत की जाएगी। लोकदल नेता धर्मेंद्र राठी, सरदार कुलवंत सिंह, गोल्डी राठी, सरदार जगतार सिंह अलमावाला, किरनपाल राठी, मुकेश राठी, सुरेंद्र राठी, प्रवीण राठी और ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed