फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The mood of urban voters increased the restlessness of the candidates

शहरी मतदाताओं के मिजाज ने बढ़ाई प्रत्याशियों की बेचैनी

Sun, 13 Feb 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The mood of urban voters increased the restlessness of the candidates
मुजफ्फरनगर। सदर विधानसभा के शहरी मतदाताओं के मिजाज ने प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ा दी है। प्राथमिक विद्यालय गर्बी बालक हनुमान चौक गौशला के बूथ सख्या 105 पर हुए 80.69 प्रतिशत मतदान को छोड़ दें मतदाता घर से अपेक्षा के अनुरूप कम ही निकले। विधानसभा के देहात क्षेत्र के हिस्से में उत्साह दिखा। सिविल लाइन दक्षिणी के कई बूथों पर पचास प्रतिशत से भी कम मतदान हुआ है। इस्लामिया इंटर कॉलेज सिविल लाइन दक्षिणी में बूथों पर मतदाताओं ने सत्तर प्रतिशत तक मतदान किया। किदवईनगर, खालापार, दक्षिणी कृष्णापुरी में किसी बूथ पर उत्साह दिखा तो किसी बूथ पर कम मतदान हुआ। लद्दावाला क्षेत्र के मतदाताओं ने बंपर मतदान किया है। यहां औसत मतदान 70 प्रतिशत के आसपास रहा है। इससे भाजपा की बेचैनी बढ़ रही है।
विज्ञापन

सरवट के दो बूथों को छोड़ दें तो मतदान साठ फीसदी से ऊपर किया गया है। नई मंडी क्षेत्र के कई बूथ मतदान का 60 प्रतिशत का आंकड़ा भी नहीं छू सके। सिर्फ बूथ संख्या 256 पर 70.04 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 761 मतों के सापेक्ष 533 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र में हुआ अधिक मतदान
सदर विधानसभा क्षेत्र के देहात क्षेत्र में अधिक मतदान हुआ है। बीबीपुर, शेरनगर, सिखरेड़ा, मखियाली, चांदपुर, धंधेड़ा, बिलासपुर, तिगरी, जट मुझेड़ा, भंडूरा में खूब मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूकड़ा के फैसले पर रहेगी नजर
सदर विधानसभा में इस बार कूकड़ा के वोटों पर भी सबकी नजर रहेगी। यहां कई बूथों पर औसत मतदान हुआ तो कई जगह बंपर मतदान हुआ है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के बूथों पर मतदान 60 प्रतिशत से ऊपर रहा, जबकि बूथ संख्या 303 पर मतदान सिर्फ 48.30 प्रतिशत ही हुआ है।

सहावली के मतदाता नंबर वन
सदर विधानसभा क्षेत्र के सहावली गांव के मतदाताओं ने मताधिकार का खूब प्रयोग किया। प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 310 पर 75.58 और बूथ संख्या 311 पर 74.97 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed