फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The mood of the weather changed due to drizzling rain

रिमझिम बारिश से बदला मौसम का मिजाज

Wed, 21 Jul 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
The mood of the weather changed due to drizzling rain
मुजफ्फरनगर में शाम को हुई बारिश में मीनाक्षी चौक से गुजरते वाहन सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रिमझिम बारिश से बदला मौसम का मिजाज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में मंगलवार सुबह को धूप खिली, दोपहर में आकाश में बादल छाए रहे और शाम को रिमझिम बारिश हुई। दिन भर मौसम बदलता रहा। शाम को तेज हवा के साथ बारिश होने से जनजीवन पूरी तरह थम गया। बाजारों में घर जल्दी पहुंचने के चक्कर में आपाधापी मच गई। कई जगह जाम के हालात भी बन गए। जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बरसात शुरू हो जाने से मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। मंगलवार को सुबह आकाश साफ दिखाई दिया और धूप निकल गई। ऐसा लगा कि मौसम खुल गया है। दोपहर में मौसम ने करवट बदली और आकाश में बादल छा गए। आकाश में बादल छाए रहने से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। शाम तक आकाश में घने काले बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। शाम को छह बजे तेज बारिश शुरू हो गई और जनजीवन थम गया। जो जहां था वह वहीं पर फंस गया। बारिश के रुकने के बाद ही लोग अपने गंतव्य की ओर पहुंचे। सुबह को निकली धूप के कारण अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता 97 प्रतिशत रही। वर्षा 1.8 मिली मीटर रिकार्ड की गई। दिन में मौसम के खुल जाने से बाजारों में भीड़ रही। महिला और बच्चे बाजारों में खरीदारी करते दिखाई दिए। बाजारों में भीड़ के कारण शहर में कई स्थानों पर जाम के हालात बने रहे। इस वजह से यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। घर पहुंचने में लोगों को काफी समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed