फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The miscreants searched the closed house of the businessman

कारोबारी के बंद मकान में लाखों की चोरी

Sun, 21 Mar 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
The miscreants searched the closed house of the businessman
बदमाशों ने कारोबारी के बंद मकान को खंगाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी क्षेत्र में गऊशाला रोड स्थित कारोबारी के बंद मकान के ताले तोड़कर बदमाशों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कारोबारी हादसे में घायल बेटे की देखभाल के लिए एम्स गए हुए थे और देर रात परिचित के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी मिली। पीड़ित कारोबारी ने बताया कि बदमाश घर से 40 हजार की नगदी के साथ ही लाखों कीमत के जेवरात, चांदी की मूर्तियां और पुराने सिक्के समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। उधर, घटना की जानकारी पर राज्यमंत्री ने भी शनिवार की रात में ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गऊशाला रोड निवासी महेश गर्ग पेपर ट्रेडिंग का काम करते हैं। महेश गर्ग का बेटा करीब डेढ़ माह पूर्व हादसे में घायल हो गया था, जो गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स में भर्ती है। इसके चलते कारोबारी व उनकी पत्नी बेटे की देखभाल के लिए दिल्ली में ही डेढ़ माह से रह रहे हैं, जबकि उनका गऊशाला रोड स्थित मकान तभी से बंद है। शनिवार देर रात महेश गर्ग ने कोई कागजात लेने के लिए अपने एक परिचित को घर भेजा था। जब परिचित घर पहुंचा तो मेन गेट बाहर से खुला और अंदर से बंद मिला। शक होने पर परिचित ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोलकर पुलिस टीम अंदर पहुंची तो वहां सारा सामान अस्त-व्यस्त और अलमारियां टूटी मिलीं। घर में चोरी की सूचना परिचित ने कारोबारी को दी, जिस पर वे रविवार तड़के ही घर लौट आए। उधर, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल रात में ही कारोबारी के घर पहुंचे और इंस्पेक्टर को घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। पीड़ित कारोबारी ने बताया कि बदमाश घर से 40 हजार की नगदी के साथ ही लाखों कीमत के जेवरात, चांदी की मूर्तियां और पुराने सिक्के समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए चोरों को चिह्नित करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed