{"_id":"6852b09eff5f648bc207ff20","slug":"the-minister-of-state-interacted-with-the-patients-and-their-attendants-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-148146-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: राज्यमंत्री ने मरीजों और तीमारदारों से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: राज्यमंत्री ने मरीजों और तीमारदारों से किया संवाद
विज्ञापन
फोटो
अमर उजाला ब्यरो
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। साथ ही मरीजों और तीमारदारों से संवाद किया। इसके अलावा मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बुधवार को राज्यमंत्री ने स्वच्छता, दवा वितरण, ओपीडी सेवाएं, भर्ती मरीजों की देखरेख और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। मरीजों और तीमारदारों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अनुभवों को जाना। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल की प्रत्येक सेवा जनोन्मुखी, पारदर्शी और दक्ष होनी चाहिए। मरीजों को समय पर जांच, उपचार, दवा और आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
जनसेवाओं में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार का उद्देश्य केवल इमारतें खड़ी करना नहीं, बल्कि उन्हें सेवा और संवेदना के केंद्र के रूप में विकसित करना है। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया मौजूद रहे।