फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The minister asked, do you recognize the doctor, the villager said...never seen him.

Muzaffarnagar News: मंत्री ने पूछा, डॉक्टर को पहचानते हो, ग्रामीण बोले...कभी नहीं देखा

Mon, 04 Dec 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 04 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
The minister asked, do you recognize the doctor, the villager said...never seen him.
रतनपुरी के रियावली नंगला में संकल्प यात्रा की सभा को संबो​धित करते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संज
- रियावली नंगला गांव में पहुंची भारत विकसित संकल्प यात्रा में पहुंचे डॉ. संजीव बालियान
विज्ञापन

- डीएम को प्रकरण की जानकारी देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा
फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हैं। रियावली नंगला गांव में भारत विकसित संकल्प यात्रा में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने ग्रामीणों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी की ओर इशारा करते हुए पूछा कि क्या इन्हें जानते हैं। ग्रामीणों ने एकसुर में जवाब दिया कि इन्हें कभी नहीं देखा। नाराज मंत्री ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को प्रकरण की जानकारी देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा।
रतनपुरी क्षेत्र के रियावली नंगला गांव के ग्रामीण लगातार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अव्यवस्थाओं की शिकायत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कर रहे थे। रविवार को संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान पहुंचे तो ग्रामीणों ने स्वास्थ्यकर्मियों की शिकायत की। मंत्री ने बताया कि चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन भारद्वाज कार्यक्रम में मौजूद थे। इस दौरान ग्रामीणों से पूछा कि क्या आप इन्हें जानते हैं। रियावली के ग्रामीणों ने कहा कि इन्हें कभी नहीं देखा। इसके बाद मंत्री ने नाराजगी जताई और डीएम और सीएम को कॉल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसलिए परेशान हैं रियावली के ग्रामीण
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रियावली नंगला के चिकित्सा अधिकारी पर गांव में नहीं पहुंचने के आरोप है। नवंबर माह की उपस्थिति देखें तो सिर्फ डॉक्टर की 13 दिन की ही सैलरी बनी है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू करा दी गई है। शासन को अवगत कराया जाएगा। उपस्थिति की जांच भी कराई जा रही है। उधर, डॉ. नितिन भारद्वाज का कहना था कि इमरजेंसी, पोस्टमार्टम और विभिन्न जगह ड्यूटी के चलते नियमित रूप से अस्पताल नहीं पहुंच पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी योजनाओं का लाभ लें किसान : बालियान
रियावली नंगला में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मन निधि योजना, पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना स्वयं सहायता समूह, जल जीवन मिशन, आयुष्मान कार्ड योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। इस अवसर पर बीडीओ सतीश कुमार, मनरेगा उपायुक्त प्रमोद कुमार, एडीओ कोऑपरेटिव शिरोमणि, एडीओ समाज कल्याण प्रदीप चंदेल, ग्राम पंचायत सचिव सुनील कुमार, ग्राम पंचायत सचिव धर्मेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान गुलजार अली, जिला पंचायत सदस्य विजय बालियान, अनुज कुमार, जाहिद, रामवीर सिंह, मुंशी इकबाल, जब्बार, डॉ. मेहरबान, जमशेद अली उपस्थित रहे।

रतनपुरी के रियावली नंगला में संकल्प यात्रा की सभा को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संज

रतनपुरी के रियावली नंगला में संकल्प यात्रा की सभा को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed