{"_id":"5c0d61dfbdec22413f5da59d","slug":"the-mercury-slips-the-chill-grew","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा लुढका, ठिठुरन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा लुढका, ठिठुरन बढ़ी
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इस मौसम का यह अब तक का सबसे कम तापमान है। सुबह-शाम और रात में ठंड इतनी ज्यादा है कि लोग जरूरी काम से ही अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। जिले में बीते एक सप्ताह से ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।
न्यूनतम तापमान यहां लगातार पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। मौसम में आद्रर्ता भी 90 प्रतिशत के आसपास चल रही है। सुबह के समय घना कोहरा आने से जनमानस पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह को दस बजे से पहले सड़कों पर कोई चहल-पहल नजर नहीं आ रही है। सड़क पर केवल स्कूल जाने वाले छात्र ही दिखाई देते हैं। रविवार का दिन अब का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
ठंड का असर जहां सुबह के समय दिखाई दे रहा हैं, वहीं शाम को असर दिखाई देने लगा है। शाम ढलते ही लोग अपने घरों में पहुंचने लगे हैं। हृदय रोगियों को अधिक होती है परेशानी : सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा का कहना है कि अधिक ठंड बढ़ने से हृदय रोगियों को अधिक परेशानी होती है। हार्ट पेशेंट को चाहिए कि गर्म चादर का प्रयोग करें। उनके लिए बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है।