{"_id":"68d0583901eadd890b09bee4","slug":"the-merciful-kind-to-the-poor-and-beneficial-to-kaushalya-appeared-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1015-154733-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भये प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौशल्या हितकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भये प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौशल्या हितकारी
विज्ञापन
टाउन हॉल रामलीला में राम जन्म लीला का मंचन करते कलाकार फोटो संवाद
- फोटो : mathura
मुजफ्फरनगर। श्रीरामलीला सभा रजि. शहर की ओर टाउन हॉल में चल रही रामलीला में रविवार को श्रीराम जन्म लीला का मंचन हुआ। दृश्य में अयोध्या में चारों और हर्ष और खुशी के वातावरण ने दर्शकों को आनंदित किया। प्रभु राम के जन्म का दृश्य आते ही परिसर में भये प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौशल्या हितकारी से गूंज उठा।
सभा के पदाधिकारियों ने विधिवत पूजन और रामायण की आरती की। इसके बाद महाराज दशरथ के दरबार के दृश्य से लीला की शुरूआत होती है। वह संतान न होने को लेकर चिंतित दिखाई देते हैं। चिंतन मनन कर वह गुरु वशिष्ठ के आश्रम की ओर प्रस्थान करते हैं। पुत्र प्राप्ति के लिए महर्षि श्रृंगी के मार्गदर्शन में पुत्रेष्टि यज्ञ कराया जाता है। इसके बाद उनके यहां श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म से अयोध्या में खुशी मनाने का दृश्य दिखाया जाता है। तीनों रानियां हर्षित हैं। दशरथ विश्वामित्र संवाद के साथ रामलीला का समापन हुआ। रामलीला के आयोजन में अध्यक्ष शिवचरण गर्ग, मंत्री सतीश गर्ग,उपमन्त्री अनमोल सिघल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, मुख्य निर्देशक साधुराम गर्ग, कार्यालय मंत्री वैभव मित्तल आदि शामिल रहे।
वहीं रामपुरी रामलीला महोत्सव का शुभारंभ गणपति पूजन, शिव-पार्वती पूजन कर किया गया। पंडित देवशरण शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। इसके बाद रामलीला मंचन नारद मोह की लीला के साथ हुआ। पूजन में सांसद हरेंद्र मलिक, समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू, राकेश शर्मा शामिल हुए। रामलीला के आयोजन में शक्ति सिंह, नीरज कौशिक, दीवाकर त्यागी, रवि धीमान, मनोज शर्मा, प्रमोद पाल, विपिन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
शिव पार्वती संवाद और नारद मोह की लीला का मंचन
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के तत्वावधान में 50वां श्री रामलीला मंचन महोत्सव शुभारंभ हुआ। स्थानीय कलाकारों ने मंचीय प्रस्तुतियों से सभी को मोहित किया। पहले दिन शिव पार्वती संवाद और नारद मोह की लीला का मंचन हुआ। रामलीला स्वर्ण जयंती मंचन समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, उद्यमी सौरभ स्वरूप, मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, मीना ऐरन ने पूजन किया। समिति के कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन ने बताया कि लंबे समय तक कमेटी से जुड़े तीन सदस्यों पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, निधीश प्रकाश और रामलीला के निर्देशक एवं कलाकार अमित भारद्वाज को लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
नई मंडी श्री रामलीला का 99वें महोत्सव का शुभारंंभ
श्री रामलीला कमेटी नई मंडी के तत्वाधान में श्री रामलीला भवन नई मंडी में 99वां श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्यमी निरंकार स्वरूप और कौस्तुभ स्वरूप ने पूजा अर्चना कर कराया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया कि श्री गिरिराज लीला संस्थान मथुरा के कलाकारों द्वारा श्री रामलीला का मंचन किया जाएगा। पहले दिन नारद मोह एवं शिव पार्वती संवाद का सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया। मंच संचालन स्वदेश कौशिक ने किया। इस दौरान कैलाश चंद ज्ञानी, राजीव अग्रवाल, उपेंद्र मित्तल, राकेश खंडेलवाल, विदित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रावण और जानकी जन्म लीला का मंचन
शक्ति क्लब रामलीला कमेटी द्वारा रावण जन्म और जानकी जन्म लीला का मंचन किया गया। रावण वेदवती का संवाद भगवान शंकर का रावण को चंद्रहास तलवार देने की लीला का और ब्रह्मा जी के रावण कुंभकरण और विभीषण को घोर तपस्या के बाद वर देने की लीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया।
ताड़का वध व अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन
शाहपुर। श्री आदर्श रामलीला महोत्सव में ताड़का वध व अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन किया गया। रामलीला के तीसरे दिन रंगमंच पर भगवान श्री राम एवं माता सीता के जन्म का दर्शनीय मंचन किया गया। मुनि विश्वामित्र राक्षसों के आतंक से मुक्ति के लिए भगवान श्री राम व लक्ष्मण को मांगने राजा दशरथ के पास अयोध्या पहुंचते हैं, जहां राजा दशरथ का मुनि विश्वामित्र से संवाद होता है । इसके बाद मुनि विश्वामित्र प्रभु श्री राम व लक्ष्मण को लेकर वनों के लिए प्रस्थान करते हैं, यहां राक्षसी ताड़का का वध करते हैं। इस दौरान ताड़का का भयावह रूप देखकर रामलीला मैदान में उपस्थित दर्शक व बच्चे सहम गए। इसके बाद प्रभु श्री राम पत्थर की शिला बनी अहिल्या का उद्धार करते हैं। रंग मंच पर प्रभु श्री राम व लक्ष्मण की मौजूदगी में विश्वामित्र के समक्ष जनकपुरी में राजा जनक की पुत्री सीता के स्वयंवर में शामिल होने का निमंत्रण आने का मंचन देख दर्शक गण भाव विभोर हो गए। रामलीला महोत्सव को सफल बनाने में समिति के मुख्य संरक्षक श्यामपाल सिंघल, अध्यक्ष सुनील मित्तल, प्रबंधक बालेश सिंघल, उपाध्यक्ष अरुण मित्तल आदि रहे। संवाद
काल बंधन, सीता व श्रीराम के जन्म की लीला का किया मंचन
जानसठ। मोहल्ला हुसैनपुरा में स्थित आदर्श रामलीला के मंच पर काल बंधन, सीता व भगवान श्रीराम और चारों भाइयों के जन्म की लीला का मंचन किया गया। देर रात तक मंचन चलता रहा। रामलीला का मंचन सहारनपुर से आए कलाकारों के द्वारा किया जा रहा है। अध्यक्ष अंकित संगल द्वारा मुख्य आरती की गई। वहीं, प्राचीन रामलीला समिति मोहल्ला मिश्रान के द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की लीलाओं का 125वां महोत्सव मनाया जा रहा है। स्टेज से भगवान राम, माता जानकी व लक्ष्मण के वनवास की यात्रा प्रारंभ की गई। जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए महादेव मंदिर प्रांगण पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान गोपाल संगल, राकेश पाल, नरेश संगल, बृजेश रस्तोगी, धनीराम धनगर, राजीव गुप्ता, अक्षय कंसल, रामधारी कश्यप, नरेश गुप्ता, नीलू उपाध्याय, कपिल कंसल, गुड्डू चौधरी, टीटू उपाध्याय, महेश चन्द शर्मा, अशोक उपाध्याय, चंद्र मुकुट शर्मा, राजन वाल्मीकि, धर्मेश सैनी, अनुज सैनी, अनिल वाल्मीकि, हरेंद्र चौधरी, शिवराज कंसल, बिट्टू ठाकुर, अवधेश संगल मौजूद रहे।
रावण-वेदवती संवाद की लीला पर दर्शक मंत्रमुग्ध
चरथावल। कस्बे में चल रही रामलीला में रावण-वेदवती संवाद, सीता जन्म और राम जन्म का कलाकारों ने शानदार मंचन किया। उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता डॉ. विपिन त्यागी एवं मंडल अध्यक्ष भोपाल पाल ने किया। विभिन्न भूमिका कलाकार निधीष गर्ग, संजय शर्मा, अंकुर शर्मा, आर्यन गर्ग, विहान, मनोज शर्मा, वंश शर्मा, शशांक जैन ने निभाईं। रोहाना कला में आयोजित बाबा चंद्रभान रामलीला सभा की ओर से रामलीला का आयोजन शुरू किया गया। त्यागी सभा के अध्यक्ष शिवकुमार त्यागी एवं सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। संवाद
धनुष यज्ञ की लीला का मंचन
भोपा। भोपा में युवा रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित की जा रही श्री रामलीला मंचन में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन हुआ। युवा रामलीला कमेटी के डायरेक्टर चुन्नू शर्मा ने बताया की रविवार को धनुष यज्ञ की लीला का मंचन हुआ। मंचन की सुंदर प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सरहाया। संजय प्रजापति, जनेश्वर वालिया, अमरपाल सैनी, आर्यन राठी आदि इस दौरान मौजूद रहे।