फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The market was busy, lots of gifts were bought

Muzaffarnagar News: बाजार हुआ गुलजार, खूब खरीदे गए उपहार

Sun, 12 Nov 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 12 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
The market was busy, lots of gifts were bought
शहर के भगत सिहं रोड पर दीपावली पर्व पर खदीददारी को उमडी भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिवाली की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ रही। पूजन सामग्री के साथ-साथ फल, मिठाई और उपहारों की खरीदारी की गई। लोगों की दीपक, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति और फूलों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ देखी गई।

त्योहार की खरीदारी को लेकर बाजार में अलग ही उत्साह देखने को मिला। बाजार में उपहार और मिठाई की दुकानों पर सुबह से शाम भीड़ लगी रही। शहर के शिव चौक, भगत सिंह रोड, हनुमान चौक, शामली रोड, अंसारी रोड, टाउन हॉल रोड, झांसी रानी चौक, मेरठ रोड, नई मंडी आदि जगहों पर सुबह से लेकर शाम तक खरीदारों का भीड़ देखने को मिली। पूजन के लिए खील-बताशे, मिट्टी के दीये भी खूब खरीदे गए। फूलों की बिक्री हुई। पूजा में इस्तेमाल होने वाले गेंदा के फूलों की माला को तैयार कर उन्हें बेचा गया। उधर, रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर भीड़ रही।
विज्ञापन

- मिट्टी के दीपक की खरीदारी अधिक

दीपावली पर खरीदे जाने वाले दीपक को लेकर इस बार लोगों में जागरूकता दिखाई दी। बाजार में मिट्टी से बने दीपक की डिमांड अधिक रही। लोगों ने मिट्टी के दीपक खरीदें। बाजार में 60-70 रुपये के 100 दीपक विक्रय किए गए। इसके अलावा 10 रुपये का एक बड़ा दीपक खरीदा गया। वहीं, 10, 15 और 20 रुपये का बाती का पैकेट भी खूब बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मिठाई की दुकान पर गिफ्ट पैक की डिमांड अधिक

दीपावली पर उपहार और मिठाई की भी खरीदारी की गई। मिठाई की दुकानों पर गिफ्ट पैक की डिमांड अधिक रही। शहर स्थित मिठाई के दुकानदार राजीव ने बताया कि अधिकांश लोग मिठाई से ज्यादा गिफ्ट पैक खरीद रहें है। इसमें अलग-अलग तरह के गिफ्ट पैक तैयार किए गए है। अपनी पसंद के हिसाब से ग्राहक गिफ्ट पैक खरीद रहे हैं।

- त्योहार पर खूब बिके गेंदा, फूल

दीपावली को लेकर फूलों की खरीदारी भी खूब हुई। शिव चौक से मीनाक्षी चौक के बीच लगी फूलों की दुकानों पर भारी भीड़ रही। फूल दुकानदारों ने गेंदा के फूल की मालाएं तैयार कीं। जिन्हें 100 रुपये किलो के हिसाब से बेचा गया। इसके अलावा खुले हुए फूल को 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से विक्रय किया। लोगों ने अपनी हिसाब से फूल की माला और खुले फूल खरीदे।

शहर के भगत सिहं रोड पर दीपावली पर्व पर खदीददारी को उमडी भीड़। संवाद

शहर के भगत सिहं रोड पर दीपावली पर्व पर खदीददारी को उमडी भीड़। संवाद

शहर के भगत सिहं रोड पर दीपावली पर्व पर खदीददारी को उमडी भीड़। संवाद

शहर के भगत सिहं रोड पर दीपावली पर्व पर खदीददारी को उमडी भीड़। संवाद

शहर के भगत सिहं रोड पर दीपावली पर्व पर खदीददारी को उमडी भीड़। संवाद

शहर के भगत सिहं रोड पर दीपावली पर्व पर खदीददारी को उमडी भीड़। संवाद

शहर के भगत सिहं रोड पर दीपावली पर्व पर खदीददारी को उमडी भीड़। संवाद

शहर के भगत सिहं रोड पर दीपावली पर्व पर खदीददारी को उमडी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed