{"_id":"602812bc8ebc3ee97217ddd1","slug":"the-market-started-to-decorate-the-jhansi-rani-parking-lot-again-muzaffarnagar-news-mrt5252177178","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी रानी पार्किंग स्थल पर फिर सजने लगा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी रानी पार्किंग स्थल पर फिर सजने लगा बाजार
विज्ञापन
झांसी रानी चौक के पर्किग स्थल में फिर लगने लगी ठेलेनुमा दुकानें।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
झांसी रानी पार्किंग स्थल पर फिर सजने लगा बाजार
मुजफ्फरनगर। शहर के झांसी रानी स्थित पार्किंग स्थल को लेकर पुलिस-प्रशासन की लापरवाही फिर से उजागर होने लगी है। पार्किंग स्थल में अस्थायी दुकानें लगवाने पर ठेकेदार के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा भी कागजों में दफन हो चुका है, जिसके चलते फिर से वहां अस्थायी दुकानें सजने लगी हैं।
शहर के झांसी रानी चौक स्थित पार्किंग स्थल पर काफी समय से ठेकेदार द्वारा ही वाहनों के खड़े होने के स्थान पर अस्थायी दुकानें लगवा दी गईं थीं। ठेली विक्रेताओं द्वारा लगाईं गईं इन अस्थायी दुकानों के चलते अति व्यस्त झांसी रानी क्षेत्र में हर समय जाम रहने लगा था। करीब डेढ़ माह पूर्व झांसी रानी चौक के दिन बहुरने की उम्मीद तब नजर आई, जब सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह के निर्देश पर नगरपालिका ईओ द्वारा संबंधित पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने हरकत में आते हुए पार्किंग स्थल से सभी अस्थायी दुकानें हटवाकर वहां यथास्थिति को कायम कराया, जिससे जाम की समस्या से लोगों को निजात मिली, लेकिन यह राहत चंद दिनों तक ही कायम रह पाई।
प्रशासन की लापरवाही के चलते न तो अब तक मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई अमल में लाई जा सकी और न ही पार्किंग स्थल को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रखा जा सका। यही कारण रहा कि अब फिर से पार्किंग स्थल में अस्थायी दुकानें लगनी शुरू हो गईं हैं, जिससे एक बार फिर से इस अति व्यस्त क्षेत्र में जाम की समस्या उत्पन्न होने लगी है।
विज्ञापन
इन्होंने कहा ......
सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह का कहना है कि पार्किंग स्थल में किसी भी तरह की अस्थायी दुकानें नहीं लगने दी जाएंगी। रविवार को ही अभियान चलाकर झांसी रानी क्षेत्र को कब्जामुक्त कराया जाएगा।

झांसी रानी चौक के पर्किग स्थल में फिर लगने लगी ठेलेनुमा दुकानें।- फोटो : MUZAFFARNAGAR