फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The main accused in the murder of a tractor-trolley driver has been arrested

Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Feb 2025 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The main accused in the murder of a tractor-trolley driver has been arrested
- सरिया और मोटर साइकिल बरामद, मोबाइल के गिरकर स्क्रीन टूटने पर हुआ था विवाद
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। तीन दिन पूर्व थानाभवन मार्ग पर ट्रैक्टर- ट्रॉली चालक मुनीर की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी नंगला राई निवासी शौकीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस के सामने मोबाइल फोन की स्क्रीन टूटने के बाद गुस्से में तीन अन्य साथियों के साथ घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सरिया और माेटर साइकिल बरामद कर ली है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 24 फरवरी को वह अपने साथी नंगला राई निवासी शायान, फारुख और रोबिन के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली से चम्मच के पैकेट बनवाकर चरथावल से गांव लौट रहा था। घटना के दिन शामली जिले के गढ़ी पुख्ता के गांव बूंटा निवासी मुनीर मुजफ्फरनगर से तुड़ा बेचकर वापस लौट रहा था। मुनीर ने चरथावल कस्बे से निकलने के बाद अपना ट्रैक्टर उनके ट्रैक्टर से आगे निकाल लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक मुनीर के ट्रैक्टर का अगला पहिया टकराने से आरोपी शौकीन का मोबाइल फोन गिरकर टूट गया। इसी बात पर गुस्से में उनकी मुनीर के साथ गाली-गलौज और कहासुनी हो गई। ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन मुनीर ट्रैक्टर दौड़ा कर गांव से आगे ले गया। इसके बाद शौकीन आदि ने ट्रैक्टर-ट्राॅली गांव नंगला राई में खड़ी कर मोटर साइकिल से मुनीर की ट्रैक्टर-ट्राॅली का पीछा किया। बिरालसी भट्ठे से कुछ पहले ट्रैक्टर रुकवाकर मारपीट की। धारदार सरिये के हमले से मुनीर की मौत हो गई थी। सीओ ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed