फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The lineman who was cutting the connection was beaten up

Muzaffarnagar News: कनेक्शन काट रहे लाइनमैन के साथ की मारपीट

Wed, 30 Jul 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The lineman who was cutting the connection was beaten up
भोपा। बकाया बिल जमा ना करने पर उपभोक्ता का कनेक्शन काट रहे संविदाकर्मी लाइनमैन पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। मामले में विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता ने तहरीर दी है। भोपा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता इमरान अख्तर ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह अपनी टीम के साथ गांव करहेड़ा गए थे। एक उपभोक्ता पर हजारों रुपये का बिल बकाया था। बिल जमा ना करने पर उसके कनेक्शन को संविदा कर्मी अमित कुमार काट रहा था। जैसे ही वह खंभे पर चढ़ा तो उपभोक्ता चोरी से डाले गये केबिल को छत से हटाने लगा। इसकी वीडियो ग्राफी विद्युत कर्मचारियों ने कर ली। इसी से नाराज तीन लोगों ने संविदाकर्मी अमित पर ईंट से वार करते हुए उसके साथ मारपीट भी की। जिसमें कर्मचारी को चोट आई हैं। अवर अभियंता इमरान अख्तर ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed