फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The line of love was drawn with blood in the wedding house.

Muzaffarnagar News: शादी वाले घर में खून से खींच दी मोहब्बत की लकीर

Fri, 06 Feb 2026 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The line of love was drawn with blood in the wedding house.
जानसठ के गांव भलवा में मृतका प्रगति उर्फ डोली का फाइल फोटो। स्रोतः परिजन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। भलवा गांव में अनुसूचित जाति के भूषण के घर शादी की खुशियों का रंग चढ़ रहा था। आठ फरवरी को बेटी प्रगति की मेरठ के सरधना से आने वाली बरात के स्वागत की तैयारियां चल रही थी। लेकिन बृहस्पतिवार शाम ढलते-ढलते आंसू, गम और अफसोस रह गया।
विज्ञापन

घर के सामने ही रहने वाले रोहित ने कमरे में 10 मिनट प्रगति से बात की। घर पर मौजूद महिलाओं का ध्यान चीख-पुकार शुरू होने पर गया। इसके बाद परिजनों ने कमरे की तरफ दौड़ लगाई। दरवाजा खुला तो मंजर खौफनाक था। फर्श पर प्रगति पड़ी हुई थी और रोहित खुद पर चाकू से वार कर रहा था। कुछ ही देर बाद वह भी दरवाजे के सामने गिर गया।
विज्ञापन

दोनों परिवारों के बीच गहरा नाता रहा। दोनों के बीच चार साल पहले मोहब्ब्त शुरू हुई। दोनों गुरुग्राम भी रहे और तय किया कि वह शादी नहीं करेंगे। बृहस्पतिवार शाम घर पर प्रगति, उसकी बहन स्वाति और भाभी रितु मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौका पाकर रोहित पहुंचा और इशारे से प्रगति को उसके घर के कमरे में ही बुला लिया। घर में मौजूद अन्य लोगों को भनक तक नहीं लगी। करीब दस मिनट बाद प्रगति के चीखने की आवाज आई तो स्वाति और रितु कमरे की तरफ दौड़ी। दरवाजा बंद पाकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।
कमरे से प्रगति की आवाज आनी बंद हो गई। इसके बाद दरवाजा खुला तो मंजर बेहद खौफनाक था। प्रगति की लाश पड़ी थी और रोहित गंभीर घायल था। महिलाओं की हिम्मत कमरे में घुसने की नहीं हुई। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

----
दरवाजा खोलकर भी चाकू से करता रहा वार
जानसठ। प्रगति की मौत के बाद रोहित ने खुद ही दरवाजा खोला। वह गंभीर घायल था। पुलिस को मिली शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि वह इसके बाद भी खुद पर वार करता रहा। देखते ही देखते वह कमरे के दरवाजे में गिर गया।

जानसठ के गांव भलवा में मृतका प्रगति उर्फ डोली का फाइल फोटो। स्रोतः परिजन

जानसठ के गांव भलवा में मृतका प्रगति उर्फ डोली का फाइल फोटो। स्रोतः परिजन

जानसठ के गांव भलवा में मृतका प्रगति उर्फ डोली का फाइल फोटो। स्रोतः परिजन

जानसठ के गांव भलवा में मृतका प्रगति उर्फ डोली का फाइल फोटो। स्रोतः परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed