{"_id":"6478f77f973a76345f089159","slug":"the-leader-of-the-alliance-arrived-as-a-khap-representative-also-reminded-2024-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-1150-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खाप प्रतिनिधि बनकर पहुंचे गठबंधन के नेता, 2024 भी याद दिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खाप प्रतिनिधि बनकर पहुंचे गठबंधन के नेता, 2024 भी याद दिलाया
विज्ञापन
20-पंचायत मंच पर आसीन राठी खाप अध्यक्ष कृष्णदेव राठी, शाहपुर विधायक राजपाल सिंह बालियान, सरधना
- सहारनपुर और मेरठ मंडल के रालोद और सपा नेता भी हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। सोरम की पंचायत में सरकार को ललकारा गया। खापों के प्रतिनिधि बनकर सपा, रालोद और आसपा गठबंधन के नेता शामिल हुए। मुद्दा पहलवानों के हक का छाया रहा। जनप्रतिनिधियों ने सरकार को घेरा और 2024 भी याद दिलाया।
सहारनपुर से गुर्जर समाज की पंवार खाप के प्रतिनिधि बनकर पूर्व विधायक मनोज गुर्जर, बैंसला खाप के प्रतिनिधि बनकर सरधना विधायक अतुल प्रधान, बालियान खाप के प्रतिनिधि के तौर पर बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान और गठवाला खाप के जिम्मेदार प्रतिनिधि के तौर पर पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक सोरम की सर्वखाप और सर्वजातीय पंचायत में शामिल हुए। मंच पर सम्मान से बैठाया गया।
बैंसला खाप के प्रतिनिधि के तौर पर अतुल प्रधान ने अपने विचार रखें तो इसके बाद एक-एक कर सबको मंच पर बोलने का मौका दिया गया। गठबंंधन के नेताओं ने सरकार को ललकारा और कहा कि वह पहलवानेां की लड़ाई में हर कदम पर साथ खड़े होकर चलेंगे। समाज जब आवाज देगा, वहीं पर हम भी साथ रहेंगे। किसी भी सूरत में पीछे हटने वाले नहीं है। मंच से ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की गूंज भी खूब सुनाई दी।