{"_id":"60ef2c978ebc3ec234709c4d","slug":"the-knock-of-three-players-of-the-district-in-the-indian-volleyball-team-muzaffarnagar-news-mrt547394921","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय वॉलीबाल टीम में जिले के तीन खिलाडियों की दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय वॉलीबाल टीम में जिले के तीन खिलाडियों की दस्तक
विज्ञापन
भारतीय वॉलीबाल टीम में जिले के तीन खिलाड़ियों की दस्तक
मुजफ्फरनगर। जनपद के तीन खिलाड़ियों ने वॉलीबाल खेल में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में शामिल होने के लिए दस्तक दी है। तीनों खिलाड़ी 22 जुलाई से उड़ीसा में होने वाली भारतीय टीम की चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे।
ईरान के तेहरान में 24 अगस्त से दो सितंबर तक एफआईवीबी पुरुष वॉलीबाल वर्ल्ड चैंपियनशिप होने जा रही है। इसके लिए भारतीय टीम का जल्द चयन होने वाला है, जिसके लिए 22 व 23 जुलाई को उड़ीसा में चयन प्रक्रिया शुरू होगी। जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष सूरज प्रकाश मलिक व सचिव एस मुजम्मिल हुसैन ने बताया कि भारतीय टीम के लिए होने वाली चयन प्रक्रिया में जनपद के तीन खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। इनमें गांव चांदपुर निवासी अंशुल ठाकरान, गांव खतौला निवासी तैय्यब चौधरी और गांव मखियाली निवासी हर्ष चौधरी शामिल हैं। तीनों खिलाड़ियों का चयन प्रक्रिया के लिए उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन द्वारा चुना गया है। इन सभी खिलाड़ियों का पासपोर्ट भी तैयार है। टीम में शामिल होने के लिए जनपद का एक और खिलाड़ी गांव किनौनी निवासी हर्षित बालियान भी रेस में है, लेकिन उसका पासपोर्ट तैयार न होने के कारण फिलहाल उसका नाम रोक लिया गया है।