फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The kiln owners met the state minister, the protest was postponed on October 27

Muzaffarnagar News: राज्यमंत्री से मिले भट्ठा मालिक, 27 अक्तूबर को धरना स्थगित

Fri, 25 Oct 2024 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
The kiln owners met the state minister, the protest was postponed on October 27
मुजफ्फरनगर। आंदोलन जन कल्याण के संयोजक और ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद बालियान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल से बातचीत हुई। 27 अक्तूबर को मंत्री के आवास पर दिया जाने वाला धरना स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

गांधीनगर स्थित आवास पर बैठक में बालियान ने भैसाना चीनी मिल से बकाया गन्ना भुगतान कराने, किसानों के ट्रैक्टर और गाड़ियों को 10 वर्ष की पाबंदी से बाहर करने, भट्ठा मालिकों का उत्पीड़न बंद कराने की मांग रखी। इसके अलावा केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से एनसीआर के भट्टा मालिकों की ईंधन की समस्या का समाधान कराने, भट्ठों पर खनन विनियमन शुल्क की ए,बी और सी कैटेगरी को समाप्त कराने की मांग रखी। एनसीआर का संदर्भ केवल विकास कार्यों में होना चाहिए और प्रदूषण को लेकर एनसीआर व लगे क्षेत्रों में एक समान प्रदूषण नीति बननी चाहिए। राज्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में कृष्ण त्यागी, बलराम तायल, वेद प्रकाश आर्य, करणवीर प्रधान, पप्पू प्रधान, अमरपाल पूनिया, राजेंद्र सिंह, धीरज राठी एवं मुकुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed