{"_id":"6775596d73027486500d0f95","slug":"the-joy-of-new-year-prevailed-from-morning-to-evening-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-137106-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सुबह से शाम तक छाई रही नए साल की खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सुबह से शाम तक छाई रही नए साल की खुशी
विज्ञापन
फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। लोगों ने उत्साह के साथ नए साल का स्वागत किया। वहीं मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। हैदरपुर वेटलैंड पर पक्षियों को देखने के लिए भी लोगों की आवाजाही रही। इसके अलावा नए संकल्पों के साथ एक-दूसरे से नववर्ष की खुशी साझा की गई।
बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे से ही शहर के शिव चौक पर श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर मंगलकामना की गईं। हनुमान मंदिर, बोहरों का मंदिर समेत अन्य स्थानों पर श्रद्धालु पहुंचे। इसके अलावा आसपास के जिलों से श्रद्धालु शुकतीर्थ पहुंचे और पूजा-अर्चना की। अक्षय वटवृक्ष की परिक्रमा कर मन्नत का धागा बांधा। विभिन्न आश्रमों में पहुंचकर संतों से आशीर्वाद भी लिया गया।
-- -- -- -- --
इनसेट
शिक्षण संस्थाओं में जोश से मनाया नया साल
जानसठ रोड स्थित एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में नए साल का स्वागत जोश और उत्साह के साथ किया गया। नवागंतुक छात्र-छात्राओं का अभिनंदन समारोह भी आयोजित हुआ। डांस में न्यासा, मनीषा, नंदनी और रितिक प्रथम रहे। माॅडलिंग में गौरव और प्रज्ञा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदित्य ने स्पेशल श्रेणी में स्थान प्राप्त किया। गौरव मिस्टर फ्रेशर और न्यासा मिस फ्रेशर चुने गए। कॉलेज सचिव अनुभव कुमार ने छात्र-छात्राओं की सराहना की।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
इनसेट
एक-दूसरे को दिए गए उपहार
युवाओं ने एक-दूसरे के लिए नए साल के उपहार खरीदे। दिनभर बाजारों में युवाओं की आवाजाही रही। मोबाइल शॉप और गिफ्ट सेंटरों से उपहार खरीदे गए।
-- -- -- -- --
इनसेट
सोशल मीडिया पर छाया नया साल
लोगों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं। दिनभर एक-दूसरे को संदेश भेजे गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इनसेट
दफ्तरों में महकी फूलों की खुशबू
सरकारी कार्यालयों में भी नए साल पर खुशी का माहौल रहा। अधिकारियों को पुष्प भेंट किए गए। कलक्ट्रेट में डीएम उमेश मिश्रा से मिलने और नए साल की शुभकामनाएं देने के लिए लोगों की आवाजाही रही। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, सीडीओ संदीप भागिया, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप से मिलने के लिए पहुंचे।