फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The joy of Eid spread as soon as the moon appeared

Muzaffarnagar News: चांद का दीदार होते ही छा गई ईद की खुशियां

Sat, 22 Apr 2023 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
The joy of Eid spread as soon as the moon appeared
नगर में ईद पर  खरीददारी करती महिलाएं।
- मुस्लिम समाज के लोगों ने मनाई खुशी
विज्ञापन


- शहर के प्रमुख बाजारेां में खरीदारी के लिए भीड़





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। रमजान माह के बाद ईद का चांद दिखाई दिया तो खुशियां छा गई। अकीदतमंदों ने मस्जिदों में पहुंचकर इबादत की। शहर में कई जगह खुशी में आतिशबाजी की गई।

रमजान का चांद देखने के लिए शाम से ही अकीदतमंद अपने घरों की छत पर पहुंच गए थे। इसके अलावा एक-दूसरे को कॉल कर भी चांद दिखाई दिए जाने की जानकारी ली। जैसे ही शाम के समय चांद दिखा तो एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई। मस्जिदों में इबादत का दौर शुरू हो गया। शहर के प्रमुख बाजारों में ईद की खरीदारी के लिए भीड़ लग गई। शहर के शिव चौक, भगत सिंह, रोड, मीनाक्षी चौक, चंद्रा मार्केट, एसडी मार्केट में देर रात तक ईद की खरीदारी की गई। पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए गश्त की।
विज्ञापन



कहां किस समय होगी ईद की नमाज

स्थान



समय

फक्करशाह मस्जिद

06:15 बजे

ईदगाह



06:30 बजे

मस्जिद हौज वाली

06:45 बजे

मस्जिद पीर वाली

06:45 बजे

मस्जिद लियाकतपुरा
06:45 बजे

मस्जिद हौज वाली सरवट 06:45 बजे

मस्जिद नुमाइश कैंप

07:00 बजे

मस्जिद पुजाए वाली

07:00 बजे


डीएम और एसएसपी पहुंचे ईदगाह

शहर के शामली रोड स्थित ईदगाह पर पहुंचकर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन ने पहुंचकर निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अकीदतमंदों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed