फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The journey to 24 villages depends on rickshaw vehicles.

Muzaffarnagar News: डग्गामार वाहनों के भरोसे है 24 गांवों का सफर

Sun, 09 Feb 2025 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The journey to 24 villages depends on rickshaw vehicles.
देवेंद्र सिंह खालसा
पुरकाजी। पुरकाजी-लक्सर हाइवे पर पड़ने वाले दर्जन से अधिक खादर के गांवों के लोग रोडवेज की बसों का संचालन नहीं होने से परेशान है। ग्रामीणों का सफर डग्गामार के भरोसे है।जिला मुख्यालय पहुंचने में ही कई घंंटे लग जाते हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से वाया पुरकाजी होते हुए लगभग 20 वर्ष पूर्व तक खादर क्षेत्र के गांव हरिनगर, झबरपुर व शेरपुर, बढिवाला तक रोडवेज बस चलती थी। जिससे इन गांवों सहित खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीण जिला मुख्यालय तक पहुंचकर तहसील व कोर्ट सहित अन्य कामों को निबटा लेते थे और समय पर शाम को रोडवेज बस में बैठकर वापस लौट आते थे। वर्ष 2003 में परिवहन विभाग ने इन रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया था। ग्रामीणों ने कई बार परिवहन विभाग के अधिकारियों रोडवेज बस चलवाने की मांग। मगर उनकी कोई सुनवाई नही हुई।
विज्ञापन

इन गांवों के लोग है परेशान : पुरकाजी लक्सर हाइवे मार्ग पर पड़ने वाले खादर क्षेत्र के गांव बढिवाला, शेरपुर, हरीनगर, झबरपुर, भैंसली वाला, सुवाहेड़ी, रामनगर, रजगल्लापुर, चांचक, भदौला, मारक पुर, सुहेली, शेरपुर नगला, अलमावाला, जिन्दवाला, आयक़ी, मेघा शकरपुर, नूरनगर, कललनपुर, शकरपुर, गोधना, खेड़की, रंडावली, चंदन फार्म आदि गांवों के करीब 50 हजार ग्रामीणों को परेशान होकर डग्गामार बसों व ई रिक्शा आदि में ही बैठकर पुरकाजी आना-जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मार्ग पर बसों के संचालन के लिए सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान का रास्ता निकाला जाएगा।

देवेंद्र सिंह खालसा

देवेंद्र सिंह खालसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed