फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The Jat Mahasabha burned an effigy of SP state president Shyam Lal Pal.

Muzaffarnagar News: जाट महासभा ने सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का पुतला जलाया

Sat, 22 Aug 2026 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The Jat Mahasabha burned an effigy of SP state president Shyam Lal Pal.
सपा के प्रदेश अध्यक्ष का पुतला जलाते महासभा के पदा​धिकारी : स्रोत संगठन
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय जाट महासभा ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का महावीर चौक पर पुतला जलाया। युवा जिलाध्यक्ष हंसराज जावला के नेतृत्व में युवा एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि समाज के सम्मान और अधिकारों से जुड़ी टिप्पणियों पर नाराजगी प्रकट की गई है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। हंसराज जावला ने कहा कि समाज के सम्मान और अधिकारों से जुड़े विषयों पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी या रवैया स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने जोर दिया कि जाट समाज अपने सम्मान और स्वाभिमान के प्रति सजग है तथा हितों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाता रहेगा। इस अवसर पर आशीष बालियान, विशाल बोपारा, रजत बालियान, मोहित मलिक, विकास बालियान, राहुल मलिक, भरत खोखर, दिनेश शेरावत, सिद्धार्थ राठी, अक्षत चौधरी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सपा को दिया जाएगा करारा जवाब : पाल
मीरापुर विधायक मिथलेश पाल और उनकी बेटी सुप्रिया पाल ने बयान जारी कर कहा कि सपा नेता गलत बयानबाजी कर रहे हैं। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह का अपमान, प्रदेश के किसानों, मजदूरों और करोड़ों जनमानस की भावनाओं का अपमान है। इस अपमान को उत्तर प्रदेश की जनता कभी नहीं भूलेगी। समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से इसका करारा जवाब मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed