फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The issue of raising slogans of Jayashree Ram in the school

Muzaffarnagar News: स्कूल में जयश्री राम के नारे लगाने का मामला गरमाया

Mon, 01 May 2023 07:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 07:31 PM IST
विज्ञापन
The issue of raising slogans of Jayashree Ram in the school
हनुमान दल के नेताओं ने छात्रों का कलावा काटने पर जताया विरोध, नारेबाजी
विज्ञापन

एसडी पब्लिक स्कूल में चार दिन पहले हुआ था विवाद, डायरेक्टर से शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। हनुमान दल के नेताओं ने एसडी पब्लिक स्कूल के पास जय श्रीराम के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि चार दिन पहले स्कूल में जय श्रीराम का नारा लगवाने वाले छात्रों से माफी मंगवाई है। यह गलत है। छात्रों के हाथों में बंधा कलावा भी नहीं काटा जाना चाहिए। स्कूल डायरेक्टर से मिलकर विरोध जताया।
एसडी पब्लिक स्कूल में जयश्रीराम का नारा लगाने वाले छात्रों से प्रार्थना सभा में माफी मंगवाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को हनुमान दल के अभिनव शर्मा समेत अन्य छात्रों ने स्कूल के बाहर खूब नारेबाजी की है। आरोप लगाया कि स्कूल में चार दिन पहले बच्चों के जयश्रीराम का नारा लगा देने से नाराज शिक्षकों ने उन्हें डांटा था। अगले दिन प्रार्थना सभा में इन छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई। स्कूली छात्रों के साथ कुछ पुरातन छात्र स्कूल डायरेक्टर चंचल सक्सेना से मिले और कलावा काटने और तिलक हटाने की घटना पर विरोध जताया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या अनिता दत्ता का कहना है कि उन्होंने खुद कलावा पहना है। इस तरह की कोई बात नहीं है। कुछ बाहरी बच्चे गलत आरोप लगा रहे हैं। चार दिन पहले प्रार्थना सभा में कुछ बच्चों ने जय श्रीराम के नारे लगाए तो उन्हें अनुशासन की दृष्टि से समझा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed