{"_id":"66df5013ed3e5f48dd0e6967","slug":"the-impostor-is-scaring-people-by-wearing-a-mask-in-the-forest-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-129544-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जंगल में मुखौटा लगाकर लोगों को डरा रहा बहरूपिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जंगल में मुखौटा लगाकर लोगों को डरा रहा बहरूपिया
Tue, 10 Sep 2024 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
जानसठ। भोपा व मोरना क्षेत्र के बाद चेहरे पर डरावना मुखौटा लगाए एक व्यक्ति जंगल में दिखाई दिया। गांव बसायच रोड पर स्थित जंगल में घास काट रही महिलाओं ने चेहरे पर डरावनी मुखौटा लगाए हुए व्यक्ति को देख लिया। महिलाएं उस व्यक्ति को देखकर भयभीत हो गई और खेतों से भाग निकलीं।
अज्ञात व्यक्ति ने मोरना व भोपा क्षेत्र में मारपीट की घटनाओं को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत फैला रखी है। वहां के किसान भी पूरी तरह से भयभीत हैं। सोमवार को गांव बसायच रोड पर स्थित जंगल में कुछ महिलाएं गन्ने के खेतों में घास काट रहीं थी। इसी दौरान गन्ने के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति चेहरे पर डरावनी मुखौटा लगाए हुए महिलाओं को दिखाई दिया, जिससे महिलाएं डर गई। महिला डर कर खेतों से बाहर निकाल कर भाग निकली। भयभीत होकर महिलाएं वापस लौट आई। सीओ यतेंद्र नागर का कहना है कि पुलिस को इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है, लेकिन फिर भी जांच कराई जाएगी।