{"_id":"5d8fa5518ebc3e0168431f5c","slug":"the-important-role-of-businessmen-in-the-development-of-the-country-balian-muzaffarnagar-news-mrt445781774","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के विकास में व्यापारियों की अहम भूमिका:बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के विकास में व्यापारियों की अहम भूमिका:बालियान
विज्ञापन
भोपा रोड पर आयोजित कार्यक्रम में केद्रीय मंत्री एवं राज्य मंत्री को सम्मानित करते व्यापारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि देश के विकास में व्यापारियों की अहम भूमिका है। व्यापारी वर्ग ईमानदारी के साथ जीएसटी, आयकर, उत्पाद कर देकर देश के विकास में भागीदार बनता है। उन्होंने कहा कि वह व्यापारियों के हर दुख-दर्द में उनके साथ हैं।
भोपा रोड स्थित एक बेंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल का स्वागत किया गया। कपिल देव ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद अपराध कम हुए हैं। प्रदेश में हर व्यापारी स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है। जीएसटी की दरों में कमी की गई है तथा 40 लाख तक का व्यापार जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है।
सम्मान समारोह में आयुष बोर्ड के चेयरमैन डा. सुभाष शर्मा, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजकुमार नरूला, प्रमोद मित्तल, संजय मित्तल, विश्वदीप गोयल, कृष्ण गोपाल मित्तल आदि ने गुड़ एवं कपड़ा कारोबार से जीएसटी समाप्त करने की मांग की। इस दौरान अरविंद राज शर्मा, विजय शुक्ला, सुनील शर्मा, संजय अग्रवाल, महेश चौधरी, अंजलि चौधरी, सरला गुप्ता, प्रज्ञा गर्ग, सुनीता शर्मा, बबीता गुप्ता, अमित गर्ग, राहुल गोयल, अशोक बंसल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मुख्य संयोजक रेवतीनंदन सिंघल ने तथा संचालन राजेंद्र काटी ने किया।

दो दिवसीय उघम समागम के समापन कार्यक्रम में सम्मानित उद्यमी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन