{"_id":"572e3fc34f1c1be5715cd4aa","slug":"the-hostel-s-roof-fell","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रावास की छत गिरी, मलबे में चार बच्चे दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रावास की छत गिरी, मलबे में चार बच्चे दबे
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 08 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
छात्रावास की छत केे नीचे बच्चों के दबने के बाद मौके पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंडहर में तब्दील छात्रावास की छत गिरने से वहां खेल रहे चार बच्चे मलबे में दब गए। हादसे से अफरातफरी मच गई। पुलिस और आसपास के लोगों ने किसी तरह बच्चों को निकालकर उपचार कराया। एक बच्चे को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है।
कस्बे के तीरगरान मोहल्ले में एक शिक्षण संस्था के छात्रावास की पुरानी बिल्डिंग जर्जर हालत में है। रोजाना मोहल्ले के बच्चेे इस परिसर में खेलते हैं। शनिवार को खाली पड़े भवन में खेलने के दौरान अचानक आंगन की छत भरभराकर गिर पड़ी। वहां खेल रहे चार बच्चे मलबे में दब गए। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े।
लोगों को मलबे में दबे बच्चों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। खबर मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चारों बच्चों में तीन बच्चों सुहेल, शाहआलम और सुहान को निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। दबे बच्चों में साकिब की हालत खराब होने के कारण एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। राजस्व विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।