फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The home guard hit the e-rickshaw driver with a stick

ई-रिक्शा चालक की आंख पर होमगार्ड में मारा डंडा, चालक हुआ लहूलुहान

Mon, 07 Mar 2022 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
The home guard hit the e-rickshaw driver with a stick
खतौली। जानसठ तिराहे पर ई-रिक्शा चालक पर होमगार्ड ने डंडे से हमला किया। डंडा ई-रिक्शा चालक की आंख पर लगा। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव मोहद्दीनपुर निवासी कृष्ण कुमार ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार को पालन पोषण करता है। रविवार की सायं वह ई-रिक्शा लेकर जानसठ तिराहे पर खड़ा था। चूंकि जानसठ तिराहे पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है, इसलिए पुलिस व होमगार्ड के लोगों को भी जाम खुलवाने के लिए एडी चोटी के भी जोर लगाने पड़ते है। इसी बात को लेकर आए दिन पुलिस कर्मियों की होमगार्ड से कहासुनी हो जाती है। रविवार को भी जाम लगने के कारण होमगार्ड ने ई-रिक्शा चालकों को हटा रहा था। होमगार्ड ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की तो डंडा ई-रिक्शा चालक कृष्ण कुमार की आंख में जा लगा, जिस कारण उसकी आंख से खून आ गया। खून आता देख होमगार्ड मौके से भाग गया। उधर मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस दौरान जानसठ मार्ग सहित जीटी रोड पर वाहनों का लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed