{"_id":"60e9e3cc8ebc3ebb6750b584","slug":"the-groom-went-missing-leaving-the-bride-muzaffarnagar-news-mrt546772234","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहाग सेज पर दुल्हन को छोड़ गुम हुआ दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहाग सेज पर दुल्हन को छोड़ गुम हुआ दूल्हा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्हन को छोड़ लापता हुआ दूल्हा
भोपा (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव निवासी युवक शादी के बाद दुल्हन को छोड़कर संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजन आठ दिन से लापता दूल्हे की तलाश में जुटे हैं।, वहीं दुल्हन ससुराल में ही युवक के लौटने का इंतजार कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की दो जुलाई को शादी हुई थी। पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी करने के बाद दुल्हन की विदाई कराकर युवक हंसी-खुशी के माहौल में बरात लेकर घर लौट आया, जिसके बाद परिजनों ने शादी से आगे की रस्में निभानी शुरू कर दी। इसी दौरान दूल्हा संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उधर, युवक के परिजनों ने देर रात दुल्हन को उसके कमरे में पहुंचा दिया, लेकिन युवक नहीं लौटा। इसके बाद से ही युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पीड़ित परिजन अनहोनी की आशंका जताते हुए युवक की तलाश कर रहे हैं। उधर, दुल्हन भी रोते-बिलखते हुए तभी से ससुराल में ही रुककर युवक के लौटने की राह तक रही है।