{"_id":"6ad8c256de85ddee5e097057","slug":"advertisement-for-an-energy-boosting-oil-featuring-a-doctors-photograph-fir-registered-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-183662-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चिकित्सक के फोटो से शक्तिवर्धक तेल का विज्ञापन, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चिकित्सक के फोटो से शक्तिवर्धक तेल का विज्ञापन, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित इवान हॉस्पिटल के कंसल्टेंट डॉ. पंकज जैन के फोटो और वीडियो का दुरुपयोग कर इंस्टाग्राम पर शक्तिवर्धक तेल का विज्ञापन चलाया गया। चिकित्सक की ओर से ने नई मंडी थाने में शिकायत देकर संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट संचालक और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
नई मंडी कोतवाली में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में चिकित्सक ने बताया कि कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम चलाते समय उनके सामने एक वीडियो विज्ञापन आया। इसमें उन्हें एक तेल का प्रचार करते हुए उसकी विशेषताएं और उपयोग बताते हुए लोगों को इसका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। यह विज्ञापन प्ले मोर हर्ब्स नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया था।
उनकी छवि और वीडियो का कथित तौर पर तकनीकी माध्यम से इस्तेमाल कर भ्रामक विज्ञापन तैयार किया गया, जिसका उद्देश्य अनुचित आर्थिक लाभ कमाना और लोगों को गुमराह करना है। सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली थी, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।