फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The Governor honored more than 30 meritorious students of the district.

Muzaffarnagar News: जिले के 30 से अधिक मेधावियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Mon, 22 Sep 2025 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The Governor honored more than 30 meritorious students of the district.
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय में सम्मान प्राप्त करती हुई डी ए वी महाविद्यालय की छात्रा स्रोत स्वय
मुजफ्फरनगर। शनिवार को सहारनपुर के मां शाकंभरी विश्वविद्यालय में हुए तीसरे दीक्षांत समोराह में जिले के मेधावियों को राज्यपाल आनंदी बेन ने पदक पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में सनातन धर्म महाविद्यालय, डीएवी पीजी कॉलेज, चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज समेत अन्य महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन


आर्य समाज रोड स्थित डीएवी पीजी कालेज की प्राचार्य डा. गरिमा जैन ने बताया कि महाविद्यालय के पांच छात्र-छात्राओं को सम्मान मिला। विधि विभाग की छात्रा आरती शर्मा, एमएससी माइक्रो बाॅयोलाजी की छात्रा आकांक्षा, एमए मनोविज्ञान के छात्र वंश प्रकाश, स्टेटिक्स विषय में निकिता वर्मा, मानसी त्यागी एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सनातन धर्म महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर ने बताया कि बीएससी से वैशाली, एमएससी फिजिक्स रूपेश, एमए संस्कृत से प्रिंसी, अमितेश गर्ग को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही एसडी कालेज आफ कॉमर्स की मेघा शर्मा और श्रीराम कॉलेज के 17 मेधावियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed