फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The government did not take care of the family of martyr Prashant

शहीद प्रशांत के परिवार की सरकार ने नहीं ली सुध

Tue, 02 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The government did not take care of the family of martyr Prashant
शहीद प्रशांत के परिवार की सरकार ने नहीं ली सुध
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए प्रशांत शर्मा के परिवार को लेकर की गई घोषणाएं पूरी नहीं की गई। सरकारी नौकरी की घोषणा करने के बाद भी सरकार अभी तक किसी परिजन को नौकरी नहीं दे सकी है।

शहर से सटे गांव खांजापुर के सैनिक प्रशांत शर्मा आतंकियों से मुठभेड़ में पुलवामा में 29 अगस्त को शहीद हो गए थे। सैनिक सम्मान के साथ उनका नदी घाट पर अंतिम संस्कार हुआ था। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। प्रदेश सरकार ने शहीद सैनिक के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक मदद और छोटे भाई निशांत शर्मा को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। इसके लिए शासनादेश भी जारी हो गया था। परिजनों को आर्थिक मदद तो अंतिम संस्कार वाले दिन ही दे दी गई थी, लेकिन भाई को नौकरी अभी तक नहीं मिली है। शहीद प्रशांत शर्मा का भाई निशांत डीएम सीबी सिंह से मिला और उन्हें पूरे प्रकरण की जानकारी दी। परिजन दो साल से सोल्जर बोर्ड के चक्कर काट रहे हैं। इस संबंध में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी सैनिक कल्याण अनुभाग को पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed