{"_id":"610989198ebc3e88c93deb6c","slug":"the-girl-reached-the-station-to-commit-suicide-when-the-lover-ran-away-muzaffarnagar-news-mrt550333618","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी छोड़कर भागा तो आत्महत्या करने स्टेशन पहुंची युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी छोड़कर भागा तो आत्महत्या करने स्टेशन पहुंची युवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी छोड़कर भागा तो आत्महत्या करने स्टेशन पहुंची युवती
मुजफ्फरनगर। प्रेमी संग घर छोड़कर आई युवती उसके छोड़ जाने पर आत्महत्या के इरादे से रेलवे स्टेशन जा पहुंची। वहां मौजूद एक युवक युवती को समझा-बुझाकर अपने घर ले गया, जहां से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है।
सोमवार देर रात एक युवती शहर के रेलवे स्टेशन पहुंची और काफी देर तक इधर से उधर घूमती रही। युवती को तनाव के साथ इधर-उधर घूमते देख वहां मौजूद चरथावल का एक युवक उसकी हरकतों पर नजर रखने लगा। इसी दौरान देर रात जैसे ही एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंचने लगी, युवती ने उसके आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसे पहले से देख रहे युवक ने प्लेटफॉर्म पर खींचकर बचा लिया। इसके बाद युवक ने युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर आई थी। दोनों एक ट्रक में लिफ्ट लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचे, जहां युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। इसके चलते वह आत्महत्या करने जा रही थी।
युवती की आपबीती सुन युवक उसे अपने साथ चरथावल स्थित घर पर ले गया, जिसके बाद मंगलवार सुबह जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। चरथावल थाना पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है।