फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The girl died due to hanging in Chunri's swing

Muzaffarnagar News: चुनरी के झूले में फांसी लग जाने के कारण बालिका की मौत

Tue, 28 Mar 2023 05:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
The girl died due to hanging in Chunri's swing
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की फ्रेंडस कॉलोनी का मामला
विज्ञापन

गमगीन परिजन अंतिम संस्कार के लिए शुक्रताल पहुंचे
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की फ्रेंडस कॉलोनी में बालिका की चुनरी के झूले में झूलते समय फांसी लग जाने से मौत हो गई। गमगीन परिजन अंतिम संस्कार के लिए शुक्रताल पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को शुक्रताल से वापस लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर खुर्द निवासी संजय पाल वर्तमान में फ्रेंडस कॉलोनी में रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी रुमा और बेटे वंश के अलावा बेटी आराध्या (11) थीं। आराध्या अपने घर की खिड़की पर चुनरी के झूले पर झूल रही थी। इस दौरान गले में चुनरी का फंदा बन गया। गंभीर हालत में आराध्या झूले में फंसी मिली तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां अराध्या को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बार परिजन शव घर ले आए।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह शव परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए शुक्रताल चले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस शुक्रताल पहुंची और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी अजय श्रोत्रीय ने बताया कि आराध्या ने घर के रोशनदान में कपड़े (चुन्नी) से झूला बनाया हुआ था। झूलते समय गिरने के कारण गले में चुनरी लिपट गई और दम घुटने से बालिका की मौत हो गई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed