फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The former head and the complainant clashed in front of the team that came to investigate

जांच करने पहुंची टीम के सामने ही पूर्व प्रधान और शिकायतकर्ता भिड़े

Thu, 08 Sep 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The former head and the complainant clashed in front of the team that came to investigate
गांव लौहड्डा का मामला, पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया
विज्ञापन

विवाद के चलते टीम बिना जांच के ही लौट गई
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव लौहड्डा में कराए गए विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंची टीम के समक्ष शिकायतकर्ता और पूर्व प्रधान के बीच जमकर कहासुनी हुई। मारपीट की नौबत आने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया। साथ ही दोनों पक्ष के चार लोगों को शांतिभंग में चालान किया। विवाद के चलते जांच करने आई टीम बैरंग लौट गई।
गांव लौहड्डा निवासी वीरेंद्र पुत्र रामकिशन ने उपजिलाधिकारी खतौली के समक्ष पूर्व प्रधान सतेंद्र कुमार द्वारा कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की थी। बृहस्पतिवार को एडीओ कृषि प्रवीण त्यागी एवं ग्राम विकास अधिकारी पंकज कुमार विकास कार्यों की जांच के लिए गांव पहुंचे। टीम ने आरसीसी सड़क की जांच प्रारंभ की। शिकायतकर्ता वीरेंद्र पुत्र रामकिशन एवं उसके पक्ष के संदीप पुत्र फेरू सिंह, तपन पुत्र करन सिंह, संजय पुत्र ओमप्रकाश, निखिल पुत्र पदम सिंह आदि टीम से सभी विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन करने की बात कही। इस पर पूर्व प्रधान सतेंद्र कुमार एवं उसके पक्ष के सचिन पुत्र ओमपाल, सोनू पुत्र महेंद्र, राहुल पुत्र धर्मपाल तथा प्रीतम पुत्र जगदीश आदि ने विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसी को लेकर शिकायतकर्ता वीरेंद्र और पूर्व प्रधान सतेंद्र के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। दोनों पक्ष के लोग एकदूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मारपीट होने पर मामले की सूचना रतनपुरी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत किया। साथ ही एक पक्ष से पूर्व प्रधान सतेंद्र कुमार तथा दूसरे पक्ष से संदीप, तपन एवं संजय को हिरासत में ले लिया। टीम बिना जांच किए ही लौट गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिए गए चारों लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने पूर्व प्रधान पर लगाया पिटाई का आरोप
खतौली। गांव लहौड्डा निवासी कुछ महिलाएं बृहस्पतिवार की शाम को तहसील पहुंची। एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया। बताया पूर्व प्रधान के समय में हुए विकास कार्यों के साथ शौचालय निर्माण की जांच कराने की मांग की गई थी। एडीओ पंचायत योगेश्वर दत्त त्यागी बृहस्पतिवार को जांच के लिए टीम के साथ गांव में पहुंचे। आरोप है कि पूर्व प्रधान ने मौके पर मौजूद महिलाओं के साथ गाली गलौज और पिटाई की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। धरना देने वालों में सविता, अंजू, बिमला देवी, कुसुम, बासा, रोशनी, कृष्णा, ताराकली, श्यामो, रोशनी, सहेंद्री आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed