{"_id":"6092e3bc8ebc3ed2b243801b","slug":"the-five-day-campaign-featured-2008-teams-muzaffarnagar-news-mrt537200455","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना नियंत्रण को ग्रामीण क्षेत्र में विशेष अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना नियंत्रण को ग्रामीण क्षेत्र में विशेष अभियान शुरू
विज्ञापन
पांच दिवसीय अभियान में 2008 टीमें लगीं
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग ने आज से जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 रोग के प्रति सजगता, संभावित रोगियों के चिह्निकरण तथा लक्षण युक्त व्यक्तियों की जांच एवं आवश्यकता अनुसार औषधि वितरण हेतु पांच दिवसीय विशेष कोरोना अभियान आरंभ किया है।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में कोविड-19 विशेष अभियान बुधवार से आरंभ होकर 9 मई तक चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर भ्रमण किया जाएगा। जिसके लिए प्रत्येक आशा क्षेत्र में एक हजार की आबादी पर एक टीम का गठन किया गया है, जिसमें दो सदस्य होंगे। प्रत्येक टीम एक आशा के क्षेत्र को पांच दिन में पूर्ण रूप से आच्छादित करेगी। टीम के सदस्य घर-घर पहुंच कर कोविड-19 रोग से बचाव के उपाय, रोग के पुराने एवं नए लक्षण के विषय में जन सामान्य को जागरूक करेंगे। साथ ही कोविड-19 रोग के निकटवर्ती जांच एवं उपचार उपचार केंद्रों के विषय में जानकारी देंगे। इसके साथ ही ऐसे लक्षण युक्त व्यक्तियों जिन्हें बुखार, खांसी इत्यादि के साथ सांस फूलने जैसे लक्षण प्रकट हो रहे हैं, परंतु जिनकी अभी तक जांच नहीं हुई है। वे अपने निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र पर जाने में सक्षम भी नहीं है, या अकेले रहने वाले वृद्ध व्यक्ति, ऐसे लोगों को वह टीम घर पर ही जाकर दवाइयों का वितरण करेगी।
सीएमओ ने बताया कि जनपद में इस अभियान के लिए 2008 टीमें बनाई गई है, जो तीन लाख 65 हजार 836 घरों तक पहुंचेंगी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी उनके घरों पर आने वाली टीमों को अपने स्वास्थ्य के संबंध में सही जानकारी दें। इस अभियान को शत प्रतिशत रूप से सफल बनाकर कोरोना बढ़ते संक्रमण को रोकने में सहयोग करें।