{"_id":"62e168a60cd06c16be715c70","slug":"the-figure-of-ganesh-ji-has-been-seen-in-papaya-in-a-village-of-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीबो-गरीब मामला: पपीते में दिखाई दी गणेश जी की आकृति, देखने वालों की लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीबो-गरीब मामला: पपीते में दिखाई दी गणेश जी की आकृति, देखने वालों की लगी भीड़
Wed, 27 Jul 2022 10:02 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 27 Jul 2022 10:02 PM IST
सार
पपीते में गणेशजी की आकृति दिखाई देने पर लोग आश्चर्यचकित रह गए। इस दौरान देखने वालों की मौके पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन
पपीते में गणेशजी की आकृति दिखाई दी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में भोपा क्षेत्र के बेलड़ा गांव में एक व्यक्ति ने बाजार से पपीता लाकर काटा तो उसमें भगवान गणेश की आकृति दिखाई दी। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई और पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
बुधवार देर शाम गांव बेलड़ा निवासी नितिन कुमार बाजार से पपीता खरीदकर लाया था, जैसे ही उसने घर जाकर पपीते को काटा तो उसमें भगवान गणेश की आकृति दिखाई देने से वह आश्चर्यचकित रह गया। चर्चा गांव में फैली तो गणेशजी की आकृति को देखने के लिए भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने दीप जलाकर पूजा अर्चना भी की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मौत की दर्दनाक तस्वीरें: खौफनाक हादसा देख कांप गई लोगों की रूह, सीसीटीवी फुटेज देख अफसर भी हैरान
विज्ञापन