फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The farmers put up a sit-in strike in the committee

समिति में किसानों ने तालाबंदी कर दिया धरना

Thu, 11 Jun 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
The farmers put up a sit-in strike in the committee
चरथावल सहकारी समिति पर अनियमिताओं के विरोध में पुलिस को ज्ञापन देते किसान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
समिति में किसानों ने तालाबंदी कर दिया धरना
विज्ञापन

चरथावल। चरथावल किसान सेवा सहकारी समिति में ऋण वसूली के नाम अवैध वसूली पर किसानों ने कार्यालय में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। मामले में ट्रांसफर एंट्री के नाम अवैध वसूली की ऑडियो जारी होने के बाद किसानों ने कस्बा प्रभारी को ज्ञापन देकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

चरथावल समिति में जून तक किसानों से पुराना ऋण वसूली की कार्रवाई चल रही है। इस दौरान नंगला राई के किसान जावेद पुत्र इंतजार से समिति के अधिकारी की मिलीभगत से एक पूर्व कर्मचारी ने नौ हजार रुपये ले लिये। उसकी रसीद नहीं दी। अवैध वसूली की शिकायत संज्ञान में आने पर सभापति कुबेर दत्त त्यागी पूर्व कर्मचारी का दफ्तर में आने को नियम विरुद्ध पाते हुए पूर्व हटा दिया था। साथ ही एआर को भी मामले से अवगत करा दिया था। लेकिन समिति एमडी ने अनाधिकृत रूप से उसे फिर से समिति में बुलाना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को भनक लगने पर भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों किसानों ने तालाबंदी कर समिति पर धरना शुरू कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों से अवैध वसूली बंद हो, नंगला के किसान से अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो। कस्बा चौकी प्रभारी योगेंद्र चौधरी ने किसानों से ज्ञापन लेकर किसानों को कार्रवाई का भरोसा दिया। उसके बाद मामला शांत हुआ। उधर, समिति एमडी जयवीर सिंह ने बताया कि अवैध वसूली की ऑडियो से समिति के अधिकृत कर्मचारियों से कोई लेना देना नहीं है, जिसकी ऑडियो बताई गई है, वह फिलहाल समिति में कार्यरत नहीं है। इस मौके पर संजीव त्यागी, अमरीश त्यागी, उमेश कुमार, शील त्यागी, मोनू, प्रमोद, जोगेंद्र, सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed