फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The family was destroyed in four days, they do not believe in the judicial system: Tikait

चार दिन में तहस-नहस किया परिवार, इन्हें न्याय व्यवस्था पर यकीन नहीं : टिकैत

Mon, 17 Apr 2023 09:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 09:28 PM IST
विज्ञापन
The family was destroyed in four days, they do not believe in the judicial system: Tikait
मासिक पंचायत में भाकियू अध्यक्ष बोले, तानाशाही सरकार के पास धन की ताकत
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
सिसौली (मुजफ्फरनगर)। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने प्रयागराज में हुए अतीक अहमद और अशरफ अहमद हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि चार दिन में परिवार तहस-नहस कर दिया गया। सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इन्हें न्याय व्यवस्था पर विश्वास नहीं है। सजा देने का काम न्यायालय का है। कोर्ट का सम्मान नहीं किया जा रहा है। हत्या के आरोपियों ने राम को बदनाम करने के लिए जय श्रीराम के नारे लगाए। राम पूजनीय हैं। तानाशाही सरकार के पास धन की ताकत है।

सोमवार को पट्टी सूंडियान स्थित भाकियू अध्यक्ष के घेर में संगठन की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। पुलिस से जुड़े मुद्दे छाए रहे। टिकैत ने कहा कि किसानों को संयम की जरूरत है। संगठन मजबूत होगा तो किसान मजबूत होंगे। परीक्षा की घड़ी है। किसानों का अज्ञातवास चल रहा है। केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा 2024 में दोबारा सरकार बनाने में कामयाब हो गए तो किसान -मजदूरों को नहीं छोड़ेंगे। पुलिस प्रशासन बेलगाम है। सरकार किसानों के साथ किसी मुद्दे पर कोई बातचीत करना नहीं चाहती।
विज्ञापन


भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की भी सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों को मीटर लगाने के नाम पर परेशान किया जा रहा है। भाजपा तोड़ने का काम कर रही है। किसानों को पार्टी, जाति, बिरादरी से हटकर काम करना होगा। अधिकारी सामाजिक फैसलों को नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू अध्यक्ष ने सरकार की फ्री अनाज योजना का जिक्र करते हुए कहा यह आम आदमी के साथ भद्दा मजाक है। युवाओं को रोजगार की आवश्यकता है, फ्री अनाज कि नहीं। पंचायत की अध्यक्षता निजानंद और संचालन ओमपाल मलिक ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, विकास शर्मा मोनू प्रधान, गुलबहार, ओमपाल बंजी, ओमपाल सिंह बालियान, बाबूराम तोमर, मान सिंह मलिक, जितेंद्र चौधरी, सरदार अमीर सिंह, प्रमोद गूलिया, प्रमोद सिरोही, प्रदीप शर्मा, सन्नी पंवार, गुलबहार राव, बिट्टू, राजा गुर्जर, शशि गुर्जर और कविता मलिक मौजूद रहीं।



निकाय चुनाव में सर्वसमाज कायम रखें भाईचारा

भाकियू अध्यक्ष चौधरी ने पंचायत में यह कहा कि सर्वसमाज चुनाव में भाईचारा कायम रखें। सभी लोग परिवार है, सभी इच्छा अनुसार वोट करने के लिए स्वतंत्र हैं।



सरकार भाकियू नेताओं पर बना रही दबाव : गौरव

भाकियू नेता गौरव टिकैत ने कहा कि सरकार भाकियू कार्यकर्ताओं पर दबाव डालकर भाजपा में शामिल करवाना चाहती है। सरकार की नीतियों के कारण किसान मजदूर वर्ग खत्म होने के कगार पर है। पुलिस प्रशासन बेलगाम हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed