फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The faces of the meritorious blossomed after getting the honor

Muzaffarnagar News: सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे

Thu, 15 Jun 2023 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
The faces of the meritorious blossomed after getting the honor
अमर उजाला फाउडेशन के रक्तदान ​शिविर में प्रमाण पत्र लिए श्रीराम कालेज के विद्वायथीर् व अन्य रक्
- प्रशासन की ओर से वितरित किए गए टैबलेट
विज्ञापन

- अमर उजाला ने भी मेधावियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला स्तरीय मेधावी सम्मान समारोह में प्रशासन ने यूपी बोर्ड के 21 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार ने मेधावियों का सम्मान किया है। युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मेधावी देश का भविष्य है।
जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अमर उजाला ने भी मेधावियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और उपयोगी किताबें देकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, सीडीओ संदीप भागिया ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। हाईस्कूल के 11 और इंटरमीडिएट के 10 मेधावियों को 21 हजार रुपये का चेक, मेडल, प्रशस्ति पत्र और टैबलेट देकर सम्मानित किया गया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कभी भी असफलता से नहीं घबराना चाहिए। युवा लगातार मेहनत करें और जिले का नाम नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएं। संचालन जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी की प्रधानाचार्या कंचन प्रभा शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रूपेन्द्र सैनी, अचिन्त मित्तल, ललित मोहन गुप्ता, प्रमोद, संदीप कौशिक, परविन्द्र दहिया, अनिल कुमार शास्त्री, भारत, अभिषेक चौधरी, अनुतोष, अजय कुमार, सुशील कुमार वर्मा, आशुतोष सिंह, अविनाश और सीमा गोयल मौजूद रहीं।



इन मेधावियों का किया गया सम्मान

समारोह में हाईस्कूल की अविका कौशिक, आयुषी सिंह, अर्जुन जांगिड, समीर अली, यश सैनी, शौर्य शर्मा, ईशा, अवनी सिंहवाल, वरूणा, लक्ष्य रस्तोगी और अग्रिमा गुप्ता को सम्मानित किया गया। इंटर के छात्र शिवम पाल, अमन पाल, संदीप पाल, कामनी चौहान, अक्षय कुमार, आकाश वैदवान, रोहित कुमार, विथिका गोयल, यशी धीमान और अरुण को शिक्षा विभाग और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed