फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The enthusiasm shown in the youth, votes were cast in the festival of democracy

युवा में दिखा जोश, लोकतंत्र के महोत्सव में खूब पड़े वोट

Fri, 11 Feb 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The enthusiasm shown in the youth, votes were cast in the festival of democracy
उत्साहित युवा अभिनव, अपर्वू, केतन और सोमिल सिंघल ने पहली बार डाली वोट। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। चुनाव में युवाओं में मतदान को लेकर भारी उत्साह नजर आया। पहली बार वोट डालने वालों ने लोकतंत्र के उत्सव में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। युवा पूरे जोश के साथ बूथ पर पहुंचे और पसंदीदा प्रत्याशी को वोट दिया। युवा बोले उनके पास सरकार बदलने और बनाने का एकमात्र हथियार मत का प्रयोग है। उन्हें वोट डालने को काफी दिनों से इंतजार में थी।
विज्ञापन

सिसौली की छात्रा रिया सिंह ने पहली बार वोट डाला। बताया कि हर बार अन्य परिजनों को वोट डालते देखने पर खुद मतदान की इच्छा रहती थी। इस बार उनकी तमन्ना पूरी हो गई। सिसौली कस्बे की छात्रा मानसी परिजनों के संग पोलिंग बूथ पहुंची और मतदान किया। कहने लगी हमारा वोट बहुमूल्य है।
विज्ञापन

पीन्ना गांव की छात्रा शिखा ने मतदान किया और बताया लोकतंत्र में मत का प्रयोग करना आवश्यक है। एक वोट सरकार बना और बिगाड़ सकता है। उधर, चरथावल गांधी इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर छात्रा सृष्टि शर्मा बहन प्रीति संग पहुंचीं। बकौल उनके वोटिंग प्रक्रिया देखने की जिज्ञासा उन्हें काफी दिनों से रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के इंजीनियरिंग के छात्र अभिनव एवं कारोबारी युवा केतन, अपूर्व और सोमिल दोस्त हैं। पहली बार वोट बनीं, तो वोट डालने के बाद बोले राष्ट्र हित में जो कार्य करें, उसे मतदान किया है। सपना त्यागी शादी के बाद पहली बार चरथावल वोट देने का अवसर मिला। पति जितार्थ संग सज-धजकर वोट डालने गई और विजयी मुद्रा में सेल्फी लेकर जश्न को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed