फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The enthusiasm shown in the beauty of nature, the goal also fell short

प्रकृति के शृंगार में दिखा उत्साह, लक्ष्य भी पड़ गया कम

Wed, 06 Jul 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The enthusiasm shown in the beauty of nature, the goal also fell short
नगर में पौधरोपण करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिहं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- 21.63 लाख पौधरोपण का लक्ष्य मिला था एक दिन में जनपद में
विज्ञापन

- 21.72 लाख किया गया पौधरोपण, देखभाल का भी लिया संकल्प
- पौधरोपण अभियान की शुरूआत परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने की
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। प्रकृति को बचाने के लिए जिले के लोगों ने उत्साह दिखाया। जिले में मंगलवार को 21,63,600 पौधरोपण का लक्ष्य था, जबकि 21 लाख 72 हजार 936 पौधे रोपे गए। पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया।
पौधरोपण अभियान की शुरूआत परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने नया गांव में बरगद के पौधे लगाकर की। उन्होंने कहा कि पौधों का संरक्षण प्रदान करें, इन वृक्षों को अपने बच्चों की तरह पालन, पोषण करना पड़ेगा तभी ये फलवित और पुष्पित हो सकते हैं। मंडलायुक्त सहारनपुर लोकेश एम ने कहा कि पौधरोपण में हर व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए, तभी कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। हम सबकी यह जिम्मेदारी है कि केवल वृक्ष लगाएं ही नही, इनको संरक्षित करना भी हमारा उत्तरदायित्व है। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि पौधों की महिमा का वर्णन वेद शास्त्रों में भी किया गया है। इसके बाद डीएम ने एनआईसी के परिसर में पौधरोपण किया और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पौधे देते हैं नया जीवन
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कंपनी बाग में पौधरोपण कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक पौधे और अपने-अपने जन्मदिवस पर भी एक-एक पौधा लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने गंगा किनारे बरगद का पौधा लगाया
मोरना। सहारनपुर मंडलायुक्त लोकेश एम ने शुकतीर्थ में गंगा किनारे फावड़ा चलाकर बरगद का पौधा लगाया। सैकड़ों बीघा जमीन में 12,800 पौधों का रोपण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने कहा कि प्रदेश में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। डीएफओ कन्हैया लाल पटेल ने कहा कि शुकतीर्थ खादर में लगातार पौधरोपण जारी है। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, महामंडलेश्वर गोपालदास महाराज, अनिल राठी मौजूद रहे।

वन महोत्सव अभियान में पौधरोपण
मुजफ्फरनगर। वन महोत्सव अभियान के तहत एसएसपी विनीत जायसवाल, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप सिंह आदि अधिकारियों ने मंगलवार सुबह पुलिस लाइन में पौधरोपण किया। अधिकारियों ने सभी से एक-एक पौधा लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed