फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The election of the president of the Civil Bar Association draws

अध्यक्ष पद पर नरेश गुप्ता और मनोज शर्मा में कांटे की टक्कर

Tue, 24 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
The election of the president of the Civil Bar Association draws
अध्यक्ष पद पर नरेश गुप्ता और मनोज शर्मा मुकाबला बराबरी पर, परिणाम रुका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर नरेश चंद गुप्ता और मनोज कुमार शर्मा में मुकाबला बराबर रहा। दोनों को 141-141 वोट मिलने से परिणाम रोक दिया गया है। जबकि महासचिव पद पर सतेंद्र कुमार और उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार कुशवाहा ने जीत हासिल की। अध्यक्ष पद पर निर्णय मंगलवार को लिया जाएगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी, चुनाव अधिकारी विजेंद्र प्रताप, मुकेश कुमार त्यागी ने रिजल्ट घोषित करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार शर्मा और नरेश चंद गुप्ता में बराबर 141-141 वोट मिलने से रिजल्ट रोक दिया गया, इस पर मंगलवार को निर्णय लिया जाएगा। महासचिव पद पर सतेंद्र कुमार 140 मत पाकर विजयी हुए हैं। उनके मुकाबले संजीव कुमार गर्ग को 139 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार कुशवाहा 144 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उनके मुकाबले मदन मोहन त्यागी को केवल 132 वोट ही मिले। कोषाध्यक्ष पद पर राधेश्याम गर्ग 160 मत पाकर विजयी रहे, इनके मुकाबले नीरज ऐरन को 119 वोट मिले। सहसचिव प्रशासन पद पर मेघना शर्मा को 150 वोट मिले और विजयी हुई। मुकाबले पर मनोज त्यागी को 128 मत ही मिले। सह सचिव पुस्तकालय के पद पर संजय शर्मा 146 मत पाकर जीते, उनके मुकाबले हर्षित कुमार शर्मा को 125 मत ही मिले। वरिष्ठ सदस्य पद पर अनिल कुमार शर्मा, अंकुर गुप्ता, जयकुमार पंवार, महेंद्र कुमार जैन, नरेश कुमार त्यागी, सतीश कुमार उपाध्याय विजयी रहे। कनिष्ठ सदस्य पद पर अचिन सिंघल, अनुज अग्रवाल, चरणजीत लाल गांधी, मानसी शर्मा, प्रशांत शर्मा, शिवानी सचदेवा विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed