{"_id":"6a0dcbfec653db44f4007258","slug":"the-earth-will-heat-up-further-from-25th-nautapa-will-begin-muzaffarnagar-news-c-76-1-smrt1039-107992-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 25 से ओर तपेगी धरती, शुरू होगा नौतपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 25 से ओर तपेगी धरती, शुरू होगा नौतपा
Wed, 20 May 2026 08:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 20 May 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला....दिनभर तेज धूप और गरमी से परेशान रहे लोग, दिल्ली रोड से गुजरते लोग।
सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, 44 डिग्री पहुंचा, दोपहर में लू से हाल बेहाल
हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा
29 को कुछ राहत मिलने के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। तेज धूप और लू ने लोगाें को झुलसा दिया है। सूरज निकलते ही सुबह से ही आसमान से आग बरसती महसूस हो रही है। बुधवार को दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ता गया। दोपहर तक हालात इतने खराब हो गए कि सड़क और बाजारों में सन्नाटा रहा। तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। 25 मई से गर्मी का प्रकोप नौतपा शुरू होने से पारा और बढ़ेगा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग इन दिनों भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सुबह से ही ऐसा महसूस होने लगता है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। लू के थपेड़ शरीर को झुलसा रहे हैं। नौतपा का भी 25 मई से आगाज हो जाएगा, ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आसमान से आग बरसेगी। 29 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। बुधवार का दिन सीजन में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि वर्तमान में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। कहा कि पश्चिमी हवाओं के प्रभाव और साफ आसमान के चलते गर्मी में और इजाफा हो रहा है। दोपहर के समय लू चलने से स्थिति और अधिक गंभीर हो रही है, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ गया है। बाजारों और मुख्य मार्गों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही काफी कम देखने को मिल रही है। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को ढककर ही निकले। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 263 दर्ज किया गया। गंगानगर में 190, जयभीम नगर में 256, एमआईईटी कॉलेज के पास 354, पल्लवपुरम में 251 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पिछले पांच दिन का तापमान
16 मई- 39.6
17 मई- 41.3
18 मई- 42.4
19 मई- 43.6
20 मई - 44.0