फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The driver of 108 ambulance got intoxicated

108 एंबुलेंस के चालक ने नशे में मचाया उत्पात

Sat, 29 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
The driver of 108 ambulance got intoxicated
मुजफ्फरनगर। 108 एंबुलेंस पर संविदा चालक के रूप में कार्यरत युवक ने बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। साथी कर्मचारियों से हाथापाई करने के साथ ही जिला प्रभारी के साथ भी आरोपी ने अभद्रता की। आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसकी संविदा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

जनपद संभल निवासी होशियार सिंह 108 एंबुलेंस पर चालक के रूप में कार्यरत था। बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे होशियार सिंह ने पहले तो शराब पी ली और इसके बार जिला अस्पताल में साथी कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने साथियों के साथ मारपीट भी कर दी, जिससे हंगामा हो गया। सूचना पर 109 एंबुलेंस के जिला प्रभारी राजेश रंजन मौके पर पहुंचे और नशे में उत्पात मचा रहे चालक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने जिला प्रभारी के साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन

इसके बाद साथी कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़कर उसका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया, जिसमें उसके द्वारा ड्यूटी पर शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद जिला प्रभारी राजेश रंजन ने आरोपी को शहर कोतवाली पुलिस के हवाले करते हुए उसके खिलाफ तहरीर दे दी। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद आरोपी को 108 एंबुलेंस से नौकरी समाप्त कर दी गई है। वहीं, एंबुलेंस के जिला प्रभारी की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए चालक का शांतिभंग की आशंका में चालान भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed